फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
मवेलीकारा, केरल के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इसके सात विधानसभा क्षेत्र हैं लेकिन 2008 में हुए चुनाव के बाद सात विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव हो गया। यहां 1962 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आर.अचूथन पहले सांसद बने। मवेलीकारा, दो शब्दों से मिलकर बना है मवेली और कारा। इस शहर में कई धार्मिक स्थल हैं। लेकिन कुछ प्रमुख हैं जिनके नाम हैं कानदीयोर श्री महादेव मंदिर, चेट्टीकुलंगरा देवी मंदिर, श्री कृष्ण स्वामी मंदिर। यहां के सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स चर्च, सी.एस.आई क्रिस्ट चर्च, सेंट ग्रेगोरियोस ऑर्थोडॉक्स चर्च भी काफी फेमस हैं। शैक्षिण संस्थानों की बात करें तो यहां के बिशोप मोरे कॉलेज, राजा रवी वर्मा कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, पीट मेमोरियल ट्रेनिंग कॉलेज अच्छे कॉलेजों में से एक हैं। केरल की राजधानी त्रिवनंतपुरम से इसकी दूरी 116.2 किलोमीटर है और दिल्ली से 2,825.6 किलोमीटर।