फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
दक्षिण गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। इस जिले की सीमा कर्नाटक राज्य से भी जुड़ती है। इसके पश्चिम में अरब सागर स्थित है। जिले का प्रशासनिक मुख्यालय मडगांव है। यहां के ज्यादातर लोग कोंकणी भाषा बोलते हैं। दक्षिण गोवा में पहला लोकसभा चुनाव 1962 में हुआ था जिसमें महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी Maharashtrawadi Gomantak Party के मुकुंद शिंकरे ने जीत हासिल की थी। यहां कई बेहतरीन कॉलेज भी हैं जिनमे से एक है बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस है जो जुआरी नगर में है। राजधानी दिल्ली से इसकी दूरी 2,004.9 km है। गोवा अपने बीचों के लिए सबसे ज्यादा खास माना जाता है। दक्षिण गोवा में भी कई शानदार बीच हैं जैसे बेटलबटीम बीच, एरोसिम, कोला बीच। यहां का काबो दे रामा Cabo de Rama किला बहुत प्रसिद्ध है। माना जाता है कि भगवान राम अपनी पत्नी के साथ 14 साल के वनवास के दौरान यहां रुके थे।