• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छतरपुर में बोले अखिलेश यादव, भाजपा-कांग्रेस एक जैसी विचारधारा से जुड़ी, नहीं देंगे समर्थन

MP Election 2023 कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले मिलकर चुनाव लड़ने की बात करते रहे और बाद में मुकर गए। कमल नाथ सरकार 15 मही...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 07:41:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 07:41:08 PM (IST)
छतरपुर में बोले अखिलेश यादव, भाजपा-कांग्रेस एक जैसी विचारधारा से जुड़ी, नहीं देंगे समर्थन
छतरपुर के चंदला में इंडिया गठबंधन पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

HighLights

  1. छतरपुर के चंदला में इंडिया गठबंधन पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव
  2. पहले मिलकर चुनाव लड़ने की बात करते रहे बाद में मुकर गए
  3. अखिलेश बोले- किसी भी पार्टी को नहीं दिया जाएगा समर्थन

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। चंदला विधानसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की आम सभा हुई। आम सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बीजेपी को मिली जुली पार्टी बताया। दोनों पार्टियों को लेकर कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी एक जैसी विचारधारा से जुड़ी हैं। क्योंकि कांग्रेस के नेता भाजपा में चले जाते हैं और भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं।

इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पहले मिलकर चुनाव लड़ने की बात करते रहे और बाद में मुकर गए। कमल नाथ सरकार 15 महीने की समाजवादी पार्टी के समर्थन से ही बनी थी। बाद में बीजेपी वालों ने करोड़ों रुपये में खरीद फरोख्त कर सरकार बदल दी और उन विधायकों को इस्तीफा दिला कर पुनःजिता लिया।


पहले यूपी में दिखते थे बेसहारा जानवर अब मप्र में दिखते हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि बेसहारा जानवर पहले उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया करते थे, लेकिन मध्य प्रदेश में 15 वर्षों से भाजपा सरकार है, जानवरों को आज तक रोड से नहीं हटा पाई। जाति जनगणना करने की बात समाजवादियों ने उठाई थी ताकि हर जाति को उनकी जनसंख्या के अनुसार लाभ मिल सके, लेकिन आज जिन पार्टियों ने जनगणना पर रोक लगाई थी वह भी कहने लगे हैं की जाति जनगणना कराई जाए।

इस बार मध्य प्रदेश में आप सभी के सहयोग से समाजवादी पार्टी का विधायक बनता है तो अकेले रहकर आप सभी के लिए काम करेगा। किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में भी इस बार सरकार बनाने में और हटाने में समाजवादियों की ही भूमिका रहेगी।

naidunia_image

चंदला में दिखा यूपी के नेताओं का जमावड़ा

अखिलेश यादव की सभा के दौरान सपा पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह के अलावा सीमा बरती बांदा और महोबा के नेताओं सहित उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, विशंभर निषाद विधायक, श्याम सुंदर यादव, शिव शंकर सिंह पटेल पूर्व मंत्री, डा. अशोक पटेल पूर्व सांसद, अंशू शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा सहित चंदला विधानसभा के सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।