• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 140 सीटों पर चर्चा, ये रहा निर्णय

एमपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें 140 सीटों पर चर्चा के बाद सहमति बनी है। ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 09:44:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 09:44:01 PM (IST)
Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, 140 सीटों पर चर्चा, ये रहा निर्णय
चुनाव समिति की बैठक में 140 सीटों पर बनी सहमति

HighLights

  1. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
  2. चुनाव समिति की बैठक में 140 सीटों पर चर्चा
  3. पितृपक्ष के बाद 140 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती कांग्रेस

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। यही वजह है कि 140 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची पार्टी अब पितृपक्ष के बाद जारी करेगी। प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुई।

कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का वक्तव्य। pic.twitter.com/ET4MXphOdm

— MP Congress (@INCMP) October 7, 2023

बैठक में 140 सीटों पर हुई चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बैठक को लेकर कहा कि बहुत सारे नामों पर चर्चा हुई है। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन यह निर्णय हम अगले छह-सात दिन में (पितृपक्ष के बाद) करेंगे। लगभग 140 सीटों पर चर्चा हुई है, सबके सुझाव सुने हैं। एक बार फिर से बैठक बुलाएंगे और फिर अंतिम निर्णय लेंगे।


दो से तीन बार में प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी कांग्रेस

बताया जा रहा है कि बैठक में लगातार हारने वाली 66 विधानसभा सीटों के अलावा उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा हुई है, जहां एक ही दावेदार का नाम है। जिन नामों पर सहमति बन चुकी है, उन पर विचार करके अंतिम रूप दे दिया गया है। कांग्रेस अब दो से तीन बार में प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी।