• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा पर कमल नाथ का कटाक्ष, बोले- BJP केवल हार ही नहीं रही, बंटने भी जा रही

Kamal Nath on BJP Government: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि भाजपा केवल हार ही नहीं रही, बंटने भी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 19 Oct 2023 11:41:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 11:41:56 PM (IST)
भाजपा पर कमल नाथ का कटाक्ष, बोले- BJP केवल हार ही नहीं रही, बंटने भी जा रही
कमल नाथ ने किसानों के मुद्दे पर भी शिवराज सरकार को घेरा

HighLights

  1. कमल नाथ ने किसानों के मुद्दे पर भी शिवराज सरकार को घेरा
  2. कमल नाथ ने कहा- भाजपा केवल हार ही नहीं रही, बंटने भी जा रही
  3. कमल नाथ ने किसानों पर लगाए प्रकरण वापस लिए जाने की बात कही

राज्य ब्यूरो,भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया। कहा कि भाजपा केवल हार ही नहीं रही, बंटने भी जा रही है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि शिवराज सरकार में किसानों पर अत्याचार हुआ। मंदसौर में गोली चलाई तो कर्ज माफी योजना बंद कर दी। खाद-बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए किसानों को परेशान किया गया। आमदनी दोगुनी होने के स्थान पर घट गई।

किसानों पर लगाए प्रकरण वापस लिए जाएंगे

कमल नाथ ने यह आरोप इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों को गेहूं का 2600 प्रति क्विंटल और धान का 2500 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाएगा। इसे बढ़ाकर फिर 3000 प्रति क्विंटल किया जाएगा। कहा कि सरकार बनने पर किसानों का दो कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें पांच हार्स पावर कनेक्शन पर बिजली निश्शुल्क दी जाएगी। 10 हार्स पावर तक के पंप पर आधा बिजली का बिल आएगा। किसानों पर लगाए गए झूठे प्रकरण वापस लिए जाएंगे।