• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal: चुनाव प्रशिक्षण में गायब रहे 700 से अधिक कर्मचारी, पहले दिए जाएंगे नोटिस, फिर होगी कार्रवाई

इन कर्मचारियों की सूची तैयार कर कलेक्टर को भेजी जा रही है। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सवा सौ कर्मचारियों ने आवेदन निर्वाचन अधिकारी को दिए ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 19 Oct 2023 10:54:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 10:58:21 PM (IST)
Bhopal: चुनाव प्रशिक्षण में गायब रहे 700 से अधिक कर्मचारी, पहले दिए जाएंगे नोटिस, फिर होगी कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची मंगाई है।

HighLights

  1. पहले से छुट्टी पर रहने, शहर से बाहर होने, बीमार होने जैसे कारण बताए हैं।
  2. इन आवेदनों पर पहले चर्चा की जाएगी और सही वजह होने पर इन्हें स्वीकार किया जाएगा।
  3. यदि गलत जानकारी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

भाेपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि) विधानसभा चुनाव के लिए जिले के 16 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सात केंद्रों पर आयोजित कराया गया था। इस दौरान लगभग 750 कर्मचारी गायब रहे, इनमें से 125 ने ही उपस्थित नहीं होने की वजह बताई थी।

जबकि अन्य ने कोई भी उचित कारण भी नहीं बताया है। अब इन कर्मचारियों को पहले नाेटिस देकर जवाब -तलब किया जाएगा, इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची मंगाई है।


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन सहित अन्य जानकारी देने के लिए सात केंद्रों पर 12, 13, 16 और 17 अक्टूबर को प्रशिक्षण रखा गया था। इसके लिए कुल 17 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन किया गया था, लेकिन 750 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे।

naidunia_image

इसी वजह से अब इन कर्मचारियों की सूची तैयार कर कलेक्टर को भेजी जा रही है। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सवा सौ कर्मचारियों ने आवेदन निर्वाचन अधिकारी को दिए है।

इनमें पहले से छुट्टी पर रहने, शहर से बाहर होने, बीमार होने जैसे कारण बताए हैं। इन आवेदनों पर पहले चर्चा की जाएगी और सही वजह होने पर इन्हें स्वीकार किया जाएगा। यदि गलत जानकारी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।