• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी और सचिन बिरला के त्यागपत्र स्वीकार, दोनों चुनाव में आजमा रहे किस्मत

मप्र विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक सचिन बिरला और भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के त्यागपत्र को स्वीकार कर बड़वाह और मैहर सीट को रिक्त घोषित कर दि...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 07:24:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Nov 2023 07:24:25 PM (IST)
MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी और सचिन बिरला के त्यागपत्र स्वीकार, दोनों चुनाव में आजमा रहे किस्मत
विधायक नारायण त्रिपाठी और सचिन बिरला

HighLights

  1. विधायक नारायण त्रिपाठी और सचिन बिरला के त्यागपत्र स्वीकार
  2. भाजपा से बागवत कर त्रिपाठी ने बनाई है नई पार्टी
  3. कांग्रेस विधायक बिरला भाजपा में हो गए थे शामिल

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच विधानसभा सचिवालय ने दो सदस्यों के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए हैं। इसमें भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी और बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला शामिल हैं। हालांकि, अब न तो सत्ता पर इसका कोई असर पड़ेगा और न ही कांग्रेस पर क्योंकि चुनाव हो चुके हैं और वर्तमान विधानसभा का कोई सत्र भी नहीं होना है।

भाजपा और कांग्रेस के बागी

बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने खंडवा लोकसभा के उपचुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, उन्होंने सदस्यता नहीं ली पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी फिर नहीं आए। कांग्रेस विधायक दल ने दो बार उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन दिया पर उसे तकनीकी आधार पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अमान्य कर दिया।


naidunia_image

विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी ने उन्हें बड़वाह विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। इस बीच उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी पार्टी लाइन से बाहर जाकर विंध्य अंचल में काम कर रहे थे। उन्होंने विंध्य विकास पार्टी नाम से अपने राजनीतिक दल का पंजीयन भी करा लिया। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

मतदान होने के बाद दोनों प्रकरणों पर विचार

मतदान होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों प्रकरणों पर विचार करके त्यागपत्र को स्वीकार कर बड़वाह और मैहर सीट को रिक्त घोषित कर दिया। विधानसभा सचिवालय ने 22 नवंबर 2023 को इसकी अधिसूचना राजपत्र में जारी की। सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि जिस दिन से त्यागपत्र स्वीकार किया गया है, उस दिन से वेतन-भत्ते नहीं बनेंगे।