• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: भाजपा की निर्वाचन आयोग से मांग-चुनाव तक कमल नाथ प्रदेश से बाहर रहें

MP Election 2023: भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से शिकायत की। इसमें बताया कि कमल नाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किय...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 09 Nov 2023 12:22:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Nov 2023 01:40:02 PM (IST)
MP Election 2023: भाजपा की निर्वाचन आयोग से मांग-चुनाव तक कमल नाथ प्रदेश से बाहर रहें

HighLights

  1. भाजपा ने शिकायत कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मांग
  2. कमल नाथ की सभाओं पर लगाने की भी मांग, निवाड़ी एसपी की भी शिकायत
  3. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से शिकायत की।

MP Election 2023: राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से छिंदवाड़ा के प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने व चुनाव तक उनके प्रदेश से बाहर रहने का आदेश जारी करने की मांग की है।

यह आरोप लगाया

भाजपा ने आरोप लगाया कि कमल नाथ ने पांच नवंबर को शासकीयशाला लहगडुआ में सभा को संबोधित किया। यहां दीवार पर कांग्रेस पार्टी के पोस्टर चिपकाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। वहीं, भाजपा ने कहा है कि निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के स्थानांतरण की मांग करते हुए उन पर कांग्रेस के समर्थन का आरोप लगाया है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से श‍िकायत

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से शिकायत की। इसमें बताया कि कमल नाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है, इसलिए उनकी सभाओं पर रोक लगाई जाए। निवाड़ी पुलिस अधीक्षक को लेकर कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों के वाहनों की सभी अनुमतियां होने के बाद भी स्थान-स्थान पर रोका जा रहा है। जबकि कांग्रेस को खुली छूट दे दी गई है।

शासकीय भवन में पोस्टर लगाए जाने की शिकायत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंगलवार को भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में हुई सभा के दौरान शासकीय भवन में पोस्टर लगाए जाने की शिकायत करते हुए उन्हें भी चुनाव संपन्न होने तक मध्य प्रदेश से बाहर रखने की मांग की गई।

आरिफ मसूद को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग

भाजपा ने भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आरिफ मसूद को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई। शिकायत की है कि उन्होंने शपथ पत्र में स्वयं पर एक लाख 39 हजार 960 रूपए का ऋण बताया है। जबकि एक अन्य कालम में स्वयं व पत्नी पर बकाया देनदारियां शून्य बताई हैं। शपथ-पत्र में गलत जानकारी देने पर उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए।