• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जय-वीरू के बाद सीएम शिवराज ने दिग्विजय-कमल नाथ को बताया 'श्याम और छेनू' की जोड़ी

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने परिवारवाद और राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशान...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 03:31:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 08:26:03 PM (IST)
जय-वीरू के बाद सीएम शिवराज ने दिग्विजय-कमल नाथ को बताया 'श्याम और छेनू' की जोड़ी
सतना में सीएम शिवराज ने की प्रेस वार्ता

HighLights

  1. सीएम शिवराज की प्रेस कांफ्रेंस
  2. कहा- अपने बेटों को स्थापित करने में जुटे कमलनाथ-दिग्विजय
  3. राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

MP Election 2023 सतना। आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा ही अपने परिवारों की चिंता की है। सोनिया गांधी ने बेटा राहुल और बेटी प्रियंका को ही स्थापित करना चाहा है। इसी परंपरा को मध्य प्रदेश में कमल नाथ जी निभा रहे हैं। वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। कमल नाथ ने तो अपने बेटे नकुल से टिकट भी अनाउंस करवा दिया। इसके बाद दिल्ली से कांग्रेस ने टिकट घोषित किया। यह आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सतना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा सिर्फ कमल नाथ ही नहीं, दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित करने में जुटे हैं। सीएम ने कहा कि पर्दे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया है। इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है।


आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। अब कांग्रेस भी बिखर रही है। यही कारण है कि अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं।

बिखरी कांग्रेस नहीं कर सकती भला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है। सीएम शिवराज ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के नाम लिये बगैर कहा कि एक फिल्म आई थी "मेरे अपने" जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। मित्रों, यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर निशाना

सीएम शिवराज ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक कहती थी। इन्होंने तो कोर्ट में इसका एफिडेविट भी दिया था। ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते थे कि दशरथ जी के महल में 10 हजार कमरे थे। बताओ कौन से कमरे में राम का जन्म हुआ? यह वो कांग्रेस थी, जो राम जी को काल्पनिक बताती थी। आज जब वह देख रही है देखिए राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है, भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता।

अब राम नाम की माला जप रहे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब जब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। यही तो कांग्रेस का चरित्र है।

दिग्विजय की चक्की ने कमल नाथ को पीसा

कमल नाथ के चक्की पीसने वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी मुझे पता नहीं, फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया।

कांग्रेस ने विंध्य से अन्याय किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया, लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया।

चाहे दिग्विजय सिंह जी का शासन काल हो या उससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हों। विकास की दृष्टि से हमेशा पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। सीएम ने कहा कि मैं कमल नाथ से पूछता हूं कि वे बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया? कितने बार विंध्य के दौरे किए, विंध्य को क्या दिया।

हम हिसाब देने को तैयार

सीएम शिवराज ने कहा कि हम हिसाब देने को तैयार हैं। विंध्य का जो विकास हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।

सतना में बनेगा ग्लोबल स्किल पार्क

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी भोपाल में सिंगापुर की मदद से एक ग्लोबल स्किल पार्क बना है। अभी मैंने उसका उद्घाटन किया है। इसमें बच्चों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां स्किल्ड मैनपॉवर तैयार करके यहां के बच्चों को रोजगार ठीक से मिले क्योंकि रोजगार के लिए स्किल जरूरी है। अब सतना में भी ऐसा ही ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जाएगा।

विंध्य के विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने सपना कोई अगर देख ले तो यह बड़ा कस्बा नहीं बढ़ते हुए महानगर का स्वरूप धारण कर रहा है। मैं विस्तार से काम नहीं गिनाना चाहता कम बोलते हैं। चाहे मेडिकल कॉलेज हो, एलीवेटेड कॉरिडोर हो, सतना बाणसागर समूह जलप्रदाय योजना हो, रामनगर माइक्रो इरिगेशन की स्कीम हो, सीएम राइज स्कूल हो। सांस्कृतिक दृष्टि से अगर देखेंगे जहां विंध्य में एक तरफ मां शारदा लोक बनाने का हमने फैसला किया है।

वहीं वनवासी राम लोक चित्रकूट में बनेगा। वेंकटेश मंदिर के प्रांगण में भी आपने देखा जो काम हुआ है संतोषी माता तालाब का निर्माण, मैं काम नहीं गिना रहा हूं कामों की सूची आपके पास है। लेकिन मैं गणेश सिंह जी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने सतना के लिए अपना विजन जो कुछ हुआ है आपके सामने है। लेकिन भविष्य में हम क्या करेंगे उसका विजन जनता के सामने प्रस्तुत किया है।