• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: इंदौर में लोकलुभावन वादों पर ही टिका चुनाव, पर्यावरण, महंगी फीस और यातायात के मुद्दे नदारद

MP Election 2023: इंदौर में विधानसभा चुनाव लोकलुभावन वादों पर ही टिका नजर आ रहा है। जबकि पर्यावरण, शिक्षा और बेहतर पुलिसिंग जैसे मुद्दे अब भी नदारद है...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 10:12:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 10:12:41 AM (IST)
MP Election 2023: इंदौर में लोकलुभावन वादों पर ही टिका चुनाव, पर्यावरण, महंगी फीस और यातायात के मुद्दे नदारद
जनता से जुड़े अहम मुद्दे दोनों दलों के एजेंडे से गायब

HighLights

  1. दोनों दल कर रहे लोकलुभावन वादें
  2. पर्यावरण, शिक्षा जैसे मुद्दे गायब
  3. दोनों दलों के एजेंडे में शामिल नहीं

MP Election 2023 उदय प्रताप सिंह, इंदौर। विधानसभा चुनाव में दोनों ही प्रमुख दल लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई लोकलुभावन वादे कर रहे हैं। लोगों के खातों में राशि डालकर उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन दोनों ही दलों के एजेंडे में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दे नदारद हैं।

जनता से जुड़े इन मुद्दों पर भी नजर डालें नेताजी

निजी स्कूल में महंगी फीस भरना मजबूरी

शिक्षा: सरकारी स्कूलों की इमारतों को बेहतर बनाने के साथ वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर शिक्षक उपलब्ध करवाए जाए। ऐसे सरकारी स्कूल तैयार हों, जहां आम लोग भी बच्चों को पढ़ने भेजें। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर नियंत्रण होना चाहिए।


गगनचुंबी इमारतों के कारण गायब हो रही हरियाली पर्यावरण

शहर में विकास के नाम पर तेजी से काटे गए पेड़ों के कारण हरित क्षेत्र लगातार कम हो रहा है। सीमेंट की सड़कें बनाई जा रही हैं और फुटपाथ पर पेवर ब्लाक लगाए जा रहे हैं। उद्यानों में भी पौधारोपण के नाम पर सीमेंट कांक्रीट के वाकिंग ट्रेक तैयार हो रहे है।

कारों का बोझ सड़कों पर कम करने की जरूरत

यातायात: शहर में तेजी से कारों की बढ़ती संख्या के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। फ्लाईओवर व सड़क चौड़ीकरण से भी यातायात में विशेष सुधार नहीं हुआ है। निजी वाहनों के बजाय लोग साइकिल व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें।

सुनियोजित विकास का मास्टर प्लान जरूरी

सुविधाएं: इंदौर शहर में तेजी से अवैध कालोनियों का विकास हो रहा है। इस वजह से इन कालोनियों में रहने वालों को पानी, सड़क, ड्रेनेज, उद्यान जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। सुनियोजित विकास का मास्टर प्लान लागू करना होगा।

अपराध मुक्त शहर बनाना आवश्यक अपराधों पर नियंत्रण :

पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद इंदौर में अपराधों की संख्या में नियंत्रण नहीं हुआ है। चोरी, लूट, रेप जैसी वारदातें लगातर हो रही हैं। इस तरह अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्य योजना व कानून बनाने की जरूरत है।

भूजल के साथ नदी तालाबों के संरक्षण पर देना होगा ध्यान

जल प्रबंधन: बढ़ती आबादी को देखने हुए जल प्रबंधन की जरूरत है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, पानी का दुरुपयोग न हो। वर्षा जल का संचय हो। नदी व तालाबों के संरक्षण की योजना बनाकर उद्योगों द्वारा भूजल दूषित प्रदूषित करने पर रोक लगाई जाए।

महिला स्वावलंबन, शिक्षा व स्वास्थ्य व इंदौर को देश में आधारभूत संरचना का रोल माडल बनाने का संकल्प हमारे प्रचार का मुख्य आधार है। भाजपा समग्र विकास में विश्वास रखती है। जनता के सामने हम वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को रख रहे हैं। हम अपने धर्म क्षेत्रों ओंकारेश्वर या महाकलेश्वर को नवीन विराट स्वरूप में विकसित कर रहे हैं। शहर में सांस्कृतिक धरोहर राजवाड़ा, गोपाल मंदिर को नए स्वरूप में देख पा रहे हैं। जनता की हर आवश्यकता को पूरा करने की गारंटी हमारी पार्टी की है। -आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

हमारी पार्टी की प्राथमिक इंदौर का सुनियोजित तरीके से विकास होना है। इंदौर में मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का गठन करने पर हमारा जोर है। इंदौर की भविष्य की यातायात की व्यवस्था को सुगम करने की भी योजना है। हमारी सरकार ने इंदौर व भोपाल में मेट्रो की योजना तैयार की है।

हम इंदौर में मेट्रो का तेज गति से नेटवर्क तैयार करने का वादा करते हैं। युवाओं के लिए आफलाइन व आनलाइन परीक्षा में भर्ती शुल्क माफ किया जाएगा। रिक्त पदों को भरा जाएगा । अवैध कालोनियों को वैध करने के साथ मास्टर प्लान को लागू करवाने का प्रयास करेंगे। -सुवेग राठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय युवा कांग्रेस