• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: भाजपा नेताओं के दौरे जारी, आज इंदौर आएंगी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आज इंदौर आएंगी।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 09:22:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 09:22:05 AM (IST)
MP Election 2023: भाजपा नेताओं के दौरे जारी, आज इंदौर आएंगी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण
आज इंदौर आएंगी निर्मला सीतारमण

HighLights

  1. इंदौर में जारी भाजपा नेताओं के दौरे
  2. आज इंदौर आएंगी निर्मला सीतारमण

MP Election 2023 इलेक्‍शन डेस्‍क, इंदौर। विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा के दिग्गज नेताओं के इंदौर में दौरे जारी है। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज इंदौर पहुंचेगी। जहां पत्रकारों से चर्चा करेंगी।

गुरुवार को भोपाल पहुंची थीं सीतारमण

बता दे कि निर्मला सीतारमण गुरुवार को भोपाल पहुंची थी। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्‍होने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां भाजपा की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, संबल, लाड़ली बहना जैसी महिला सशक्तीकरण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तो दक्षिण भारत के कई राज्य भी मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा और महिला कल्याण की योजनाओं का अध्ययन करके अपने राज्य में लागू करने की तैयारी में हैं।

निर्मला सीमारमण ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 2003 के पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। आज प्रदेश की कृषि विकास दर तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 12 गुना है।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सवाल उठाया कि I.N.D.I.A. से जुड़े कांग्रेस समेत सभी दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं को लेकर की गई अशोभनीय और निंदनीय बात को लेकर विरोध क्यों नहीं कर रहे? वे सब नीतीश के इस कृत्य को लेकर चुप क्यों हैं? उनको जनता के सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए कि वे नीतीश कुमार के बयान से सहमत हैं या असहमत?


कमलनाथ पर साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ चुनाव में महिला सुरक्षा पर बात करने से पहले यह बताएं कि उन्हें 1984 के सिख दंगों के पीड़ित सिखों की महिलाओं की चीख-पुकार क्यों नहीं सुनाई देती।