लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल राजद देश की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों में से एक है। 5 जुलाई 1997 को स्थापित इस पार्टी की बिहार में तीन बार सरकार बन चुकी है। राजद 2008 में राष्ट्रीय पार्टी बन गई थी, लेकिन 2010 में इसने यह हैसियत गंवा दी। इस समय लोकसभा में राजद का एक भी सांसद नहीं है जबकि राज्य सभा में 6 सांसद हैं। इस समय बिहार विधानसभा में पार्टी के 75 विधायक हैं। लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री के साथ केंद्र में रेलवे मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। इस समय उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव, छोटे पुत्र तेजस्वी यादव और पुत्री मीसा भारती भी राजनीति में सक्रिय हैं।