शिरोमणि अकाली दल शिअद को अधिकांश लोग अकाली दल के नाम से ही जानते हैं। यह दुनिया में सिखों के सबसे प्रभावशाली और देश के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में एक है। पंजाब के कई बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने लंबे समय तक इसका नेतृत्व किया। वह चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। अकाली दल का गठन दिसंबर 1920 को 14 शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक टास्क फोर्स के रूप में किया गया था। बाद में मास्टर तारा सिंह के नेतृत्व में पार्टी काफी लोकप्रिय हुई। 1966 में वर्तमान पंजाब के गठन के बाद से अकाली दल और मजबूत हुई, क्योंकि उसी ने इसके लिए आंदोलन चलाया था। लोकसभा में इसके दो सांसद हैं। पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी का काफी खराब प्रदर्शन रहा। वह सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी।