युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी जिसे वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के नाम से भी जाना जाता है। इस पार्टी की स्थापना 2011 में वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने की थी। जगन मोहन रेड्डी के पिता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस राजशेखर रेड्डी थे जिनकी 2009 में हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद जगन मोहन रेड्डी के कांग्रेस पार्टी से मतभेद हो गए जिसके कारण उन्होंने नई पार्टी का गठन किया। इस पार्टी ने आंध्र प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया। 2014 के चुनाव में उनको आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें हासिल हुईं। इसके बाद 2019 के चुनावों में वाइएसआर कांग्रेस पार्टी की आंधी आई। उन्होंने 175 में से 151 अपने नाम की। जगन मोहन रेड्डी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2024 के चुनावों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उनको प्रदेश में सत्ता खोनी पड़ी।