साल के पहले महीने में खिलाड़ी कुमार व बॉलीवुड क्वीन मचाएंगे धमाल, बॉक्स ऑफिस पर बरसेगा पैसा
साल 2024 के आखिरी दिन कई बड़ी फिल्में 2025 में रिलीज हो रही हैं। इनमें अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में शामिल हैं। 10 जनवरी को 'फतेह' और 'गेम चेंजर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 10:52:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 10:54:34 AM (IST)
ये फिल्में साल के पहले महीने होंगी रिलीज। (फाइल फोटो)HighLights
- अक्षय कुमार फिर से वर्दी में नजर आएंगे।
- 24 जनवरी को 'स्काई फोर्स' रिलीज होगी।
- कंगना लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी।
मनोरंजन डेस्क, इंदौर। साल 2024 जाने वाला है। आज 2024 का आखिरी दिन है। इस साल फिल्मी पर्दे पर कई फिल्मों ने वाहवाही लूटी। इस समय अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के लिए लोगों की दीवानगी सबसे ज्यादा है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। 25 दिन बीत जाने के बाद भी शो हाउसफुल हैं।
अब साल 2025 के पहले महीने में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें अजय देवगन और अक्षय कुमार का जादू फिल्मी पर्दे पर चलेगा। दोनों की बहुचर्चित फिल्में जनवरी में आने वाली हैं।
10 जनवरी को दो फिल्में रिलीज होंगी। इसमें सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म फतेह और राम चरण व किआरा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर शामिल है। दोनों ही फिल्मों के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस के लिए इन दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
कंगना की फिल्म होगी रिलीज
![naidunia_image]()
कंगना रनौत को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। उनकी फिल्म इमरजेंसी काफी समय से अटकी हुई थी। अब यह 17 जनवरी को रिलीज होगी। पहले 2024 में ही यह रिलीज होने वाली थी। दो बार इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई।
एक बार फिर वर्दी में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
![naidunia_image]()
अक्षय कुमार निम्रत कौर और सारा अली खान की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। स्काई फोर्स में एक बार फिर अक्षय कुमार वर्दी में नजर आने वाले हैं। वर्दी में इनके रोल को खूब सराहा जाता है।