• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office Day 30: सालार और डंकी के आगे बॉक्स ऑफिस पर अपना पंजा गड़ाए हुए एनिमल, 600 करोड़ के क्लब पर नजर

रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल पूरे 30 दिन से सिनेमा हॉल में टिकी हुई है। एनीमल सालार के तूफान और डंकी की दस्तक के सामने अंगद जैसे पैर जमाए हुए हैं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 10:04:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 10:04:23 PM (IST)
Animal Box Office Day 30: सालार और डंकी के आगे बॉक्स ऑफिस पर अपना पंजा गड़ाए हुए एनिमल, 600 करोड़ के क्लब पर नजर
बॉक्स ऑफिस पर अपना पंजा गड़ाए हुए एनिमल।

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल पूरे 30 दिन से सिनेमा हॉल में टिकी हुई है। एनीमल सालार के तूफान और डंकी की दस्तक के सामने अंगद जैसे पैर जमाए हुए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। रणबीर कपूर के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा रहा है।

एनीमल ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म को आलोचना के बाद भी दर्शकों का प्यार मिला। अब प्रभास की सालार और शाहरुख की डंकी के बाद फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है।


झुकने को नहीं तैयार एनिमल

naidunia_image

बॉक्स ऑफिस में इन दिनों प्रभास की सालार का जादू चल रहा है। सालार का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है। शाहरुख खान की डंकी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच एनिमल अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर गाड़े हुए हैं। Sacnilk ने एनिमल के 30 दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं। इस दिन फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है।

600 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

अर्ली ट्रेंड के अनुसार एनिमल का शनिवार को देश भर का कलेक्शन 1.01 करोड़ का रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 542.88 करोड़ की कमाई की है। एनिमल अब 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए दौड़ लगा रहा है। सालार और डंकी के बॉक्स ऑफिस के तूफान में 600 करोड़ पाना एनिमल के काफी मुश्किल लग रहा है।

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

naidunia_image

एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था। वह इससे पहले कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसे सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभाई है। अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता का किरदान निभाया है। बॉबी देओल विलेन का किरदान निभाया है। तॉप्ति डिमरी, सौरभ सचदेव, प्रेम चोपड़ा व सुरेश ओबेरॉय ने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है।