• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Box Office Collection: 'एनिमल' ने तोड़ा आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को लगभग 37 करोड़ का बिजनेस किया है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 432.2...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 11 Dec 2023 09:59:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 Dec 2023 10:14:00 AM (IST)
Animal Box Office Collection: 'एनिमल' ने तोड़ा आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
Animal Box Office Collection Day 10

HighLights

  1. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं।
  2. रणबीर की इस फिल्म ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को भी पछाड़ दिया है।
  3. यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। इतने दिनों में एनिमल ने इस साल रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 और गदर 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। इतना ही नहीं, फिल्म ने कई सालों की मूवीज, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। रणबीर की इस फिल्म ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को भी पछाड़ दिया है।

आमिर खान की दंगल को छोड़ा पीछे

एनिमल ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कमाई की है। वहीं, दूसरा हफ्ता इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा अच्छा साबित हुआ है। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को लगभग 37 करोड़ का बिजनेस किया है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक का कलेक्शन 432.27 करोड़ रहा है। इस आंकड़े के साथ ही इस फिल्म ने आमिर खान की फिल्म दंगल जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी, उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की दंगल ने इंडिया में लाइफटाइम कलेक्शन 387.38 करोड़ किया था।


View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

इन सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ा

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर एनिमल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान, हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम, संजू, सुल्तान, टाइगर जिंदा है, लियो, जेलर, पद्मावत, कंतारा, साहो जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ ही यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है। एनिमल के अब तक के कलेक्शन से आगे फिलहाल पीके, अवतार द वे ऑफ वाॅट, 2.0, बाहुबली द बिगनिंग, जवान, पठान सहित कई फिल्में हैं।