• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ Kalki 2898 AD ही नहीं, इससे पहले भी Prabhas की इन फिल्मों को लेकर लोगों में था जबरदस्त क्रेज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी हाल ही थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर बज इतना ज्यादा था कि अब रिस्पाॅन्स भी काफी अच्छा मिल रहा है। आज हम आपक...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 27 Jun 2024 02:15:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Jun 2024 02:15:09 PM (IST)
सिर्फ Kalki 2898 AD ही नहीं, इससे पहले भी Prabhas की इन फिल्मों को लेकर लोगों में था जबरदस्त क्रेज
फिल्मों में प्रभास के निभाए गए किरदार

HighLights

  1. दर्शकों को पसंद आ रही है प्रभास की कल्कि 2898 एडी
  2. पहले भी अपनी फिल्मों से धमाल मचा चुके हैं प्रभास
  3. बाहुबली, सालार जैसी प्रभास स्टारर फिल्में खूब हिट रही हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Prabhas Hit Films: प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर बिग बजट फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हो चुकी है। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्ट यह एक साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म को मिले रिव्यू से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर प्रभास कमाल करने वाले हैं। कल्कि 2898 एडी को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कल्कि 2898 एडी से पहले भी प्रभास स्टारर ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया है। आइए, देखें कि वो फिल्में कौन-सी हैं।

naidunia_image

बाहुबली: द बिगनिंग (Baahubali: The Beginning)

साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली द बिगनिंग को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली का रोल प्ले किया था। प्रभास ने इस रोल में कमाल कर दिया था। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


naidunia_image

सालार पार्ट 1 (Salaar: Part 1 Ceasefire)

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म सालार पार्ट 1 में प्रभास लीड रोल में नजर आए हैं। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। सालार पार्ट 1 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

naidunia_image

मिर्ची (Mirchi)

2013 में रिलीज हुई फिल्म मिर्ची भी प्रभास की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे कोराताला शिवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास को दर्शकों का जमकर प्यार मिला था। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

naidunia_image

मिस्टर परफेक्ट (Mr. Perfect)

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर परफेक्ट में प्रभास लीड रोल में नजर आए थे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे दसराध ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रभास ने विक्की का रोल निभाया था। इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं।

naidunia_image

डार्लिंग (Darling)

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को करुणाकरण ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। इतना ही नहीं, लोगों ने फिल्म में प्रभास के रोल को काफी पसंद भी किया था। यह अमेजन प्राइम मौजूद है।

naidunia_image

छत्रपति (Chhatrapati)

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म छत्रपति को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रभास ने शिवाजी का रोल निभाया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की स्टोरी लाइन भी लोगों को खूब रास आई थी। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

naidunia_image