सोशल मीडिया में ट्रेंड हुआ chhota bheem, इंदुमती से शादी के बाद छुटकी के साथ इंसाफ की उठी मांग
भीम की शादी छुटकी की बजाय ढोलकपुर की राजकुमारी इंदुमती से होने पर भड़के शो के फैन्स, उठी छुटकी के लिए इंसाफ की मांग। ...और पढ़ें
By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 05 Jun 2020 12:53:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2020 01:08:41 PM (IST)

टीवी पर बच्चों का लोकप्रिय शो छोटा भीम इस समय ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान बच्चों का यह इस पसंदीदा कार्टून शो दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रहा है। सोशल मीडिया में लोग छुटकी के साथ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लिहाजा, अब अचानक ट्विटर पर छोटा भीम ट्रेंड करने लगा है। छोटा भीम कार्टून में छुटकी नाम का एक पात्र है। इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई छुटकी के साथ इंसाफ करने की बात कर रहा है। ट्विटर पर #जस्टिस फॉर छुटकी (#Justice for Chutki) ट्रेंड कर रहा है।
दरअसल, छोटा भीम के आखिरी एपिसोड में दिखाया गया था कि भीम की शादी छुटकी की बजाय ढोलकपुर की राजकुमारी इंदुमती से होती है। मगर, छोटा भीम की करीबी हमेशा से छुटकी रही है, ऐसे में उसकी इंदुमती से शादी हर किसी को नाराज कर रही है। इसके अलावा, बच्चे और युवा सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया क्या दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया- इस घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। वहीं, अन्य यूजर्स भी शो के निर्माता से यही सवाल पूछ रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इंदुमती से भीम शादी नहीं कर सकते हैं। छुटकी ने जो प्यार दिया, वह उसे वापस भी मिलना चाहिए। कुछ लोगों ने इस बात का मजाक बनाना भी शुरू कर दिया है। कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कोई देश को संकट में बता रहा है, तो कोई फनी वीडियो शेयर कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटा भीम की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। वहीं, छोटा भीम का हर किरदार काफी मशहूर था और सभी ने बच्चों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी।