Sunny Deol: फिल्म स्टार और भाजपा सांसद सनी देओल 19 अक्टूबर को 64 साल के हो गए हैं। Sunny Deol ने फिल्मों के डायलॉग आज भी उनके फैन्स को मुंहजबानी याद हैं। Sunny Deol की फिटनेस आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। बहुत कम लोगों को Sunny Deol की फिट बॉडी के राज पता है। फिट रहने के लिए सनी हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते हैं। वहीं शराब और सिगरेट जैसी दुराइयों से कोसो दूर रहते हैं। Sunny Deol ने भले ही नाम और शौहरत कमा ली हो, लेकिन उनका खाना अभी भी देसी है। वे सुबह नाश्ते में बाजरे और मक्की की रोटी दही के साथ खाते हैं। दिनभर में ज्यादातर मौकों पर शाकाहारी खाना ही खाते हैं। दही, मक्खन, हरी सब्जियां उन्हें खासतौर पर पसंद हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे टेबल टेनिस और स्कवैश खलते हुए पसीना बहाते हैं।
Dharmendra के डुप्लिकेट का काम किया था Sunny Deol ने
हाल ही में Dharmendra ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनके एक शूट की है जिसमें धर्मेंद्र के लिए सनी देओल ने बॉडी डबल का काम किया था। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक शख्स एक हाथ से पुश अप करता दिख रहा है। (पूरा किस्सा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
लॉकडाउन में मां के साथ गुजारा वक्त
कोरोना वायरस लॉकडाउन में सभी को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिला। Sunny Deol ने भी इस समय का पूरा इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अच्छा समय गुजारा। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी और मां प्रकाश कौर की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मां प्रकाश कौर बड़े ही प्यार से सनी देओल के कंधे पर सर रखकर बैठी हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Sunny Deol को जब Soha Ali Khan ने जड़ दिया था जोरदार चांटा
Soha Ali Khan वैसे तो कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, वहीं Sunny Deol भी आजकल चुनिंदा फिल्मों में ही दिखाई देते हैं और जहां तक बात दोनों के एक ही फिल्म में नजर आने की है तो ऐसा कभी-कभार ही होता है। आखिरी बार यह जोड़ी घायल के सीक्वल Ghayal Ones Again में नजर आई थी। सोहा को वैसे तो काफी शांत स्वभाव की एक्ट्रेस माना जाता है और वो इतनी जल्दी अपना आपा नहीं खोती, वहीं सन्नी देओल को गुस्सैल जट के रूप में सभी ने देखा है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)