Holi के गाने जो रंगों के त्योहार का मजा कर देंगे दोगुना, 'रंग बरसे' से 'बलम पिचकारी' तक देखें लिस्ट
Holi Songs 2020: होली पर रंग बरसे और बलम पिचकारी जैसे गानों से रंगों की मस्ती का मजा बढ़ जाएगा। ...और पढ़ें
By Ajay Kumar BarveEdited By: Ajay Kumar Barve
Publish Date: Mon, 09 Mar 2020 12:23:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2020 12:09:17 PM (IST)

Holi का मजा भांगी की ठंडाई और होली के गानों के बगैर अधूरा ही लगता है, अगर होली पर रंगों की मस्ती में गानों का तड़का और भाग की ठंडाई ना मिले तो ऐसा लगता है मानों बिना रंगे होली गुजर गई। इस होली भी ऐसा ही कुछ होने वाला है जब Holi Songs के साथ आप अपनों संग थिरकेंगे। होली का मौका हो और Amitabh Bachchan की फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली ना बजे तो होली अधूरी है। इसी तरह बलम पिचकारी भी खूब याद किया जाता है। हम भी आपके लिए ऐसे ही गानों की लिस्ट लेकर आए हैं जो इस बार होली में आपकी मस्ती को दुगाना कर देंगे।
Holi के दिन रंगों में संगीत भी घुल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। शायद यही कारण है कि इस रंगीले त्योहार के लिए लोगों ने अभी से ही Holi bollywood songs का कलेक्शन बनाना शुरू कर दिया है। आपकी इस कोशिश में हम आपकी मदद करने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली आज भी उतना ही शानदार है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की फिल्म का गाना बलम पिचकारी भी होली के गानों की टॉप लिस्ट में शामिल है।
अमिताभ बच्चन की ही फिल्म बागबान का गाना होली खेले रघुबीरा अवध में.. भी होली पर खूब पसंद किया जाता है।
भाग की ठंडाई पीने के बाद हर किसी को भोले शंकर याद आते हैं और ऐसे में राजेश खन्ना की फिल्मा का गाना जय जय शिवशंकर इसका मजा और बढ़ा देता है।
इसी तरह राजेश खन्ना की फिल्म का एक और Holi Song आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली भी खूब पसंद किया जाता है।
नई फिल्मों की बात करें तो Hrithik Roshan और Tiger Shroff की फिल्म War का गाना जय जय शिवशंकर भी टॉप लिस्ट में शामिल है।
बदरी की दुल्हनियां फिल्म का गाना भी लोग होली के दिन पसंद करते हैं।
नदिया के पार फिल्म का गाना जोगी जी धीरे-धीरे भी होली की मस्ती में रंग घोल देता है।