• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5: अक्षय कुमार का ये अंदाज हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पकड़ा जाता इसलिए भागा'

आपने कभी ऐसे स्टार को देखा है जो अपनी फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों का रिव्यू लेने पहुंच जाए? बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा ...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 05:56:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 05:56:03 PM (IST)
Housefull 5: अक्षय कुमार का ये अंदाज हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पकड़ा जाता इसलिए भागा'
अक्षय कुमार का ये अंदाज हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के अक्की अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे क्लिप आते है जिसमें वह अपने को-स्टार्स के साथ प्रैंक करते नजर आते है। मगर इस बार अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी उम्मीद शायद फैंस ने भी नहीं की थी।

हाउसफुल 5 का रिव्यू लेने खुद पहुंचे अक्षय कुमार

हाल ही में बॉलीवुड की मल्टी-स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) रिलीज हुई। फिल्म का ट्रेलर हो या उसके गाने पूरी फिल्म आने से पहले ही काफी बज बना हुआ था। अब जब हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में आ गई है तो अक्षय कुमार खुद रिव्यू लेने के लिए पहुंच गए।


मुंह पर मास्क, हाथ में माइक

बांद्रा के एक सिनेमाघरों के बाहर अक्षय कुमार ने मूवी देखने वालों से हाउसफुल 5 का रिव्यू लिया। मुंह पर मास्क लगाए हुए अक्षय कुमार को लोग नहीं पहचान पाए। उन्होंने बिल्कुल वैसा ही मास्क लगाया था जैसा फिल्म में किलर ने लगाया था। इस चीज को कई लोगों ने मेंशन भी किया।

'मस्त एक्सपीरियंस', सोशल मीडिया पर लिखा

रिव्यू के दौरान अधिकतर लोगों ने हाउसफुल 5 की तारीफ की। चेक्ड शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी कर बताया कि आखिर में वह पकड़ाने के डर से वहां से भाग गए थे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा-

बस यूं मैंने आज बांद्रा में किलर मास्क लगाकर और हाउसफुल 5 के शो से बाहर निकल रहे लोगों का इंटरव्यू लेने का फैसला किया। एंड में पकड़ा जाने वाला था लेकिन उससे पहले भाग गया। मस्त एक्सपीरियंस।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वीडियो पर जमकर आ रहे रिएक्शन

उनका यह वीडियो डालते ही वायरल हो गया। लोगों के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "जिस लड़की ने उन्हें इग्नोर किया, वो पक्का पछता रही होंगी।" वहीं, दूसरे ने लिखा, ''मैं होता तो दूर से ही पहचान लेता।" लोगों के इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे है और पंसद भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें... Smartphone: इस फोन के फीचर्स ने उड़ाए दुनिया के होश, हर 5 मिनट में लेता है स्क्रीनशॉट...करता है पूरी जासूसी