• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Film Festival: सीएम ममता बनर्जी ने रखी मांग, 'अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न'

28th International Kolkata Film Festival: ये फिल्म फेस्टिवल 22 दिसंबर तक चलेगा। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 42 देशों की 183 फिल्मों को चुना ग...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 15 Dec 2022 07:21:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Dec 2022 08:41:08 PM (IST)
Kolkata Film Festival: सीएम ममता बनर्जी ने रखी मांग, 'अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न'

28th International Kolkata Film Festival: गुरुवार को कोलकाता में 28वें कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी पहुंचे। कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेस्डर शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान मंच पर पहुंचे शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अमिताभ बच्चन ने भी गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली भी नजर आए।

देखिये ये शानदार वीडियो -

#WATCH | Veteran actors Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan, film stars Shah Rukh Khan, Rani Mukherji attend the inaugural program of the 28th International Kolkata Film Festival in Kolkata with West Bengal CM Mamata Banerjee and former India Cricket captain Sourav Ganguly pic.twitter.com/tKg3bXXFEJ

— ANI (@ANI) December 15, 2022

अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न


इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में इतने वर्षों के योगदान को देखते हुए अमिताभ बच्चन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार इस दिशा में पूरा प्रयास करेगी।

naidunia_image

शाहरुख ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

इस मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल करनेवालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट करने का ट्रेंड शुरु हो गया है। मैंने कहीं पढ़ा है कि नेगेटिव कमेंट पर ज्यादा व्यूज आते हैं। लेकिन ये बहुत ही विघटनकारी और नुकसानदेह स्थिति है। उन्होंने कहा कि चाहे जो हो जाए, हमारे जैसे लोग हमेशा पॉजिटिव रहेंगे। आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जमकर विरोध चल रहा है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है, जिसके बाद फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की जा रही है।

देखिये शाहरुख का बयान -

#WATCH | No matter what the world does, people like us will stay positive: Shah Rukh Khan at Kolkata International Film Festival pic.twitter.com/QL6uyRFACS

— ANI (@ANI) December 15, 2022

22 दिसंबर तक चलेगा फिल्म फेस्टिवल

बता दें कि 28वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल 22 दिसंबर तक चलेगा। इसकी उद्घाटन फिल्म हृषिकेश मुखर्जी की 'अभिमान' है, जिसमें अमिताभ और जया बच्चन मुख्य भूमिका में थे। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 42 देशों की 183 फिल्मों को चुना गया है। फेस्टिवल के लिए 57 देशों की कुल 1078 फिल्मों ने आवेदन किया था। कोलकाता के 10 स्थानों पर लगभग 215 शो प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान सत्यजीत रे पर एक प्रदर्शनी, टॉक शो और फिल्मों पर चर्चा, और कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।