Made In China Song Valam : नए गाने में मौनी पर पूरी तरह फिदा दिखे राजकुमार राव
Made In China Song Valam : मौनी इस गाने में राजकुमार से जो उम्मीद करती हैं, वो इन सभी को पूरा करते दिख रहे हैं। ...और पढ़ें
By Sudeep mishraEdited By: Sudeep mishra
Publish Date: Tue, 15 Oct 2019 06:15:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Oct 2019 04:12:04 PM (IST)

Made In China Song Valam : Rajkummar Rao और Mouni Roy की फिल्म Made In China की रिलीज में अब दस ही दिन बाकी हैं। ऐसे में एक नया रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं VALAM। काफी खूबसूरत गाना है। इसमें लीड जोड़ी को रोमांस फरमाते देखा जा सकता है। गाने में राजुकमार राव पूरी तरह से मौनी पर फिदा हैं। वे उनके लिए खुद को बदलने में भी जुटे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ भी किए जा रहे हैं। इससे पहले जारी हुए गानों में भी गुजराती टच था और इस नए गाने में भी नजर आ रहा है।
सचिन-जिगर ने इसे बनाया है और बोल लिखे हैं प्रिया सरैया ने। अरिजीत सिंह और प्रिया ने इसे सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है। गाने की धुन भी अच्छी है और फील भी है।
इससे पहले गाना 'ओढ़नी' आया था। यह साफतौर पर प्रमोशनल सॉन्ग लग रहा था। दोनों लीड एक्टर इसमें जमकर नाचे थे। मौनी अच्छी तरह नाची हैं लेकिन राजकुमार थोड़े अजीब हैं। इस गाने को गुजरात के मशहूर गरबा 'ओढ़नी' पर बनाया गया है ताकि नवरात्रि पर यह जगह-जगह बज सके। ओरिजनली यह फाल्गुनी पाठक का गीत है, यहां इसे डिस्को अंदाज भी दिया गया। नए वर्जन को नेहा कक्कड़ ने गाया है और साथ दिया है दर्शन रावल ने।
सितंबर में जारी हुआ इस फिल्म का ट्रेलर भी इसका काफी मजेदार है। कुछ कुछ यह 'खानदानी शफाखाना' की याद दिलाता है। डॉक्टर के रूप में हैं बोमन इरानी हैं और यह मजेदार रोल दिख रहा है। राजकुमार राव और मौनी रॉय ने पति-पत्नी का रोल किया है।
चीन में बने एक खास सूप को भारत में बेचने का बीड़ा राजकुमार राव उठाते हैं। इसी जुगाड़ में मजेदार सीन बन रहे हैं। राजकुमार राव ने ट्रेलर को शेअर करते हुए लिखा था 'दिवाली पर आपके हाथों में होगी एक सुपरहिट जुगाड़... पेश है 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर'।
दिनेश विजन का Maddock Films इसे बना रहा है। निर्देशन मिखिल मूसले का है। मिखिल की यह पहली फिल्म होगी। राजुकमार ने इससे पहले 'स्त्री' में दिनेश के साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। दिवाली पर यह रिलीज होगी। गजराज राव, परेश रावल के भी रोल इसमें हैं।