
Sushant Singh Rajput की मौत पर बातें जारी हैं। हर किसी की उनके बारे में अपनी राय है। अब फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने भी कुछ कहा है। मुकेश भट्ट का दावा है कि जब Alia Bhatt के साथ Sadak 2 शुरू करने वाले थे तो सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे संपर्क किया था। दोनों की करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही मुकेश भट्ट को महसूस हो गया था कि सुशांत उसी राह पर है जिस पर एक वक्त Parveen Babi चल रही थीं। लोगों ने उनकी बात सुनकर सोशल मीडिया पर कहा है कि ऐसा था तो सुशांत को रोकने के उन्होंने क्या कदम उठाए।
मुकेश भट्ट ने कहा है कि वो सुशांत से दो एक बार मिले थे। सुशांत उनके ऑफिस तब भी आए थे जब वो 'आशिकी 2' शुरू कर रहे थे। हाल ही में दोनों तब मिले जब Sadak 2 अनाउंस हुई थी। मुकेश का दावा है कि सुशांत इस आलिया भट्ट स्टारर में काम करने को बेताब थे।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने अपनी खबर में लिखा है कि मुकेश ने करीब एक घंटा सुशांत के साथ बिताया था। इस एक घंटे में मुकेश को अहसास हो गया था कि सुशांत काफी विचलित इंसान हैं। दोनों ने तमाम मुद्दों पर बात की जिससे मुकेश को सुशांत स्थिर नहीं महसूस हुए।
मुकेश ने दावा किया है कि उन्होंने अपने भाई(महेश भट्ट) को यह पहले ही कह दिया था कि उन्हें डर है कि यह एक्टर कहीं परवीन बाबी की राह पर ना निकल पड़े। मुकेश ने कहा है कि उन्हें जब सुशांत की आत्महत्या की खबर मिली तो उन्हें जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ।