• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: ‘सलमान खान को माफी मांग लेना चाहिए, नहीं तो वो बदमाश आदमी है’... राकेश टिकैत ने दी सलाह

किसान नेता राकेश टिकैत का मानना है कि यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर सार्वजनिक माफी मांग लेते हैं तो आने वाले संकट को टाला जा सकता है। इ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Oct 2024 09:23:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Oct 2024 09:23:46 AM (IST)
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: ‘सलमान खान को माफी मांग लेना चाहिए, नहीं तो वो बदमाश आदमी है’... राकेश टिकैत ने दी सलाह
राकेश टिकैत किसान नेता हैं और किसान आंदोलनों की अगुवाई करते नजर आते हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 1998 में सामने आया था काला हिरण शिकार केस
  2. तब से सलमान खान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई
  3. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद तनाव और बढ़ा

एजेंसी, नई दिल्ली (Salman Khan Lawrence Bishnoi Latest News)। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की मुश्किलें बनी हुई हैं, क्योंकि साबरमती जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता को निशाने पर ले रखा है। ताजा खबर यह है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने सलमान खान को सलाह दी है कि उन्हें बिश्नोई समाज से माफी मांग लेना चाहिए।

naidunia_image

राकेश टिकैत ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया बदमाश आदमी

राकेश टिकैत ने कहा, ‘यह (हिरण की हत्या) से जुड़ा मामला है। सलमान खान को मंदिर जाकर माफी मांग लेना चाहिए। नहीं तो जेल बंद आदमी पता नहीं कब टपकवा दे। बदमाश आदमी है वो।’

राकेश टिकैत ने सलमान को बिश्नोई मंदिर जाने और अपनी पिछली गलतियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सलाह दी, जिससे दोनों पक्षों के लिए सम्मान बहाल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगाह किया कि लॉरेंस बिश्नोई एक खतरनाक व्यक्ति है और माफी मांगने से लड़ाई को रोका जा सकता है।


सलमान खान के लिए राकेश टिकैत की यह सलाह ऐसे समय आई है जब हाल ही में मुंबई में अभिनेता के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आया है।

naidunia_image

1998 से चला रहा सलमान खान बनाम लॉरेंस बिश्नोई पंगा

  • काला हिरण शिकार मामला 1998 में सामने आया था। सलमान खान के खिलाफ कोर्ट केस भी चला, लेकिन तभी से लॉरेंस बिश्नोई उनके पीछे पड़ गया है।
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को डराने की कोई बार कोशिश की। कभी अभिनेता के फॉर्म हाउस पर, तो कभी मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई।
  • लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को खुली धमकी दे चुका है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आशंका है कि सलमान खान के करीबी भी लॉरेंस के निशाने पर हैं।

naidunia_image

सलमान खान ने सामने रख दिया था ब्लैंक चेक

हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का बयान भी सामने आया था। रमेश ने बताया कि था कि किस तरह सलमान खान ने इस मामले में बिश्नोई समाज के साथ सुलह करने की कोशिश की थी।

सलमान खान ने आरोप लगाया था कि लॉरेंस बिश्नोई यह सब पैसे के लिए कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों के सामने ब्लैंक चेक रख दिया था। हालांकि समाज ने इसे ठुकरा दिया।

बिश्नोई समाज के लोगों का कहना है कि वे काले हिरण की पूजा करते हैं। जब सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया, तो उसके बाद समाज का खून खौल उठा था, लेकिन किसी ने कानून हाथ में नहीं लिया और कोर्ट केस का इंतजार किया।