Rajesh Khanna की नींद उड़ा दी थी Ramayan के 'मेघनाथ' वाले एक्टर ने
Rajesh Khanna का करियर टॉप पर था फिर भी विजय अरोरा की लोकप्रियता से वह डर गए थे। ...और पढ़ें
By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Mon, 13 Apr 2020 11:27:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2020 06:08:13 PM (IST)

सुपरस्टार Rajesh Khanna किसी एक्टर से क्या डर सकते हैं? बॉलीवुड में क्या ऐसा कोई एक्टर रहा होगा जिसकी लोकप्रियता ने राजेश खन्ना की रातों की नींद उड़ा दी हो। यह एक्टर और कोई नहीं विजय अरोरा है जिन्होंने 'यादों की बारात' में इंद्रजीत का किरदार निभाया था। यह वही एक्टर है जिसने रामानंद सागर की Ramayan में मेघनाथ की भूमिका निभाई थी। विजय अरोरा की बॉलीवुड में तब एंट्री हुई थी जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन गए थे लेकिन फिर भी उनकी एंट्री से राजेश खन्ना इनसिक्योर हो गए थे।
![naidunia_image]()
विजय अरोरा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और वहां से गोल्ड मेडल भी जीता था। उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 1972 में फिल्म जरूरत से एक अन्य न्यूकमर रीना रॉय के साथ था। उन्होंने इसी साल राखी और हथकड़ी में आशा पारेख के साथ काम किया और उन्हें स्टारडम तब मिला जब साल 1973 में जीनत अमान के साथ यादों की बारात की। उनका रोमांटिक गाने 'चुरा लिया है' सुपरहिट रहा और हाथ में गिटार लिए विजय अरोरा कईयों के दिल की धड़कन बन गए। इसके बाद उन्होंने जया भादुड़ी, वहीदा रहमान के साथ फागुन, शबाना आजमी के साथ कादम्बरी, तनुजा के साथ इंसाफ, परवीन बॉबी के साथ 36 घंटे, मौसमी चटर्जी के साथ नाटक में काम किया। वे सबसे बड़ा सुख, रोटी, जीवन ज्योति, सरगम, बड़े दिलवाला, जान तेरे नाम, इंडियन बाबू आदि में काम कर चुके हैं।
80 के दशक में उन्हें छोटे परदे पर रामानंद सागर के रामायण में मेघनाथ इंद्रजीत का रोल मिला और फिर एक बाद सफलता का स्वाद चखा। वे भारत एक खोज में भी दिखे थे। विजय अरोरा ने 110 फिल्मों और 500 से ज्यादा सीरियल एपिसोड्स में काम किया है।
![naidunia_image]()
62 साल की उम्र में विजय अरोरा चल बसे। 2 फरवरी, 2007 में पेट के कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई थी।