• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की इन फिल्मों पर बन चुके हैं टीवी सीरियल, 'महाभारत' के बी आर चोपड़ा ने की थी शुरुआत

महाभारत ही नहीं, बी आर चोपड़ा ने ऐसे सीरियल का निर्माण किया है, जो बॉलीवुड फिल्मों पर बेस्ड हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 21 May 2024 01:01:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 01:30:22 PM (IST)
बॉलीवुड की इन फिल्मों पर बन चुके हैं टीवी सीरियल, 'महाभारत' के बी आर चोपड़ा ने की थी शुरुआत
list of Serials based on bollywood film

HighLights

  1. बी आर चोपड़ा एक बेहतरीन फिल्म निर्माता थे।
  2. ऐसे कई सीरियल बने जो फिल्मों से लिए गए आइडिया पर बेस्ड हैं।
  3. 'कामिनी-दामिनी' फिल्म सीता और गीता की कहानी पर बेस्ड था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। TV Serials Based On Bollywood Films: बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित टीवी शो महाभारत जमकर लोकप्रिय हुआ था। साल 1991 में आया यह शो कोविड के दौरान लॉकडाउन में एक बार फिर टीवी पर स्ट्रीम किया गया था। इस तरह एक बार फिर लोगों ने शो को जमकर पसंद किया। बी आर चोपड़ा एक बेहतरीन फिल्म निर्माता थे। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम 'महाभारत' सीरियल के निर्माता के तौर पर ही मिली। लेकिन 'महाभारत' ही नहीं, बी आर चोपड़ा ने ऐसे सीरियल का निर्माण किया है, जो बॉलीवुड फिल्मों पर बेस्ड हैं। उन्होंने ही बॉलीवुड फिल्म से सीरियल बनाने का सिलसिला शुरू किया था।

इसके बाद से ऐसे कई सीरियल बने जो फिल्मों से लिए गए आइडिया पर बेस्ड हैं। आज हम आपके लिए उनकी लिस्ट लेकर आए हैं।

कामिनी-दामिनी

'महाभारत' जैसा शानदार शो बनाने के बाद साल 2004 में बी आर चोपड़ा ने 'कामिनी-दामिनी' नाम के शो का निर्माण किया था। यह शो फिल्म 'सीता और गीता' की कहानी पर बेस्ड था। इसमें हेमा मालिनी को ही लीड रोल में लिया गया था। यह शो सहारा वन पर ऑनएयर होता था। इस सीरियल में अनुराग देसाई, शशि शर्मा, धर्मेश तिवारी, राजेश पूरी, सुदेश बेरी, हृषिकेश पांडे जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए थे।


naidunia_image

जमाई राजा

साल 2014 में जी टीवी पर ऑनएयर किया गया शो 'जमाई राजा' भी फिल्म जमाई राजा की कहानी पर बेस्ड था। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। 'जमाई राजा' फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी और गानों को काफी पसंद किया गया था। वहीं, इस पर बने शो में निया शर्मा और रवि दुबे अहम किरदारों में नजर आए थे।

naidunia_image

दिल से दिल तक

साल 2017 में कलर्स टीवी पर ऑनएयर हुआ शो 'दिल से दिल तक' फिल्म 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' फिल्म की कहानी पर बेस्ड है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इस पर बेस्ड शो में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और जैस्मिन भसीन अहम रोल में थे।

naidunia_image

परदेस में है मेरा दिल

साल 2016 में ऑनएयर हुआ शो 'परदेस में है मेरा दिल' फिल्म 'परदेस' की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, इस शो की बात करें, तो इसमें दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी अहम रोल में थे। शो और फिल्म दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

naidunia_image

बढ़ो बहू

साल 2016 में एंड टीवी पर ऑनएयर हुआ शो 'बढ़ो बहू' फिल्म 'दम लगा के हईशा' फिल्म की कहानी पर आधारित था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, शो में प्रिंस नरूला और रिताशा राठौर अहम रोल में थे। फिल्म और शो की कहानी बेहद ही दिलचस्प है।

naidunia_image