• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BR Chopra Death Anniversary: बीआर चोपड़ा की महाभारत में जूही चावला को मिला था द्रौपदी का रोल, इतने करोड़ किए थे खर्च

छोटे पर्दे पर उतरने वाले बलदेव राज चोपड़ा यानी बीआर चोपड़ा का जिक्र महाभारत शो कुछ अलग ही कमाल कर दिखाया था। उन्होंने महाभारत की कहानी को कुछ इस तरह द...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 05 Nov 2023 12:37:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Nov 2023 01:02:23 PM (IST)
BR Chopra Death Anniversary: बीआर चोपड़ा की महाभारत में जूही चावला को मिला था द्रौपदी का रोल, इतने करोड़ किए थे खर्च
br chopra death anniversary

HighLights

  1. महाभारत के लिए ही नहीं, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों के लिए भी फेमस हैं।
  2. आज 5 नवंबर को बीआर चोपड़ा की डेथ एनिवर्सरी है।
  3. हेराल्ड में काम करने के दौरान उन्होंने फिल्म चांदनी चौक बनाना शुरू किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। BR Chopra Death Anniversary: महाभारत को लेकर कई शोज बने हैं। इन शोज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। कई चेहरे बदले गए, लेकिन किरदार वही थे। जब भी महाभारत के टेलीविजन शोज की बात होती है, तो बीआर चोपड़ा का नाम जरूर आता है। छोटे पर्दे पर उतरने वाले बलदेव राज चोपड़ा यानी बीआर चोपड़ा का जिक्र महाभारत शो कुछ अलग ही कमाल कर दिखाया था। उन्होंने महाभारत की कहानी को कुछ इस तरह दिखाया कि फिर कभी उन्हीं चेहरों में वही एहसास नहीं देखने को मिले। किसी भी पौराणिक कहानियों में वह जादू फिर कभी नहीं देखने को मिला।

naidunia_image

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी दुनिया का सफर

बीआर चोपड़ा सिर्फ महाभारत के लिए ही नहीं, बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों के लिए भी फेमस हैं। उन्होंने समाज को पारिवारिक और साफ सुथरी कहानियां दी है। आज 5 नवंबर को बीआर चोपड़ा की डेथ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 22 अप्रैल, 1914 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने हेराल्ड नाम की मैगजीन में बतौर फिल्मी पत्रकार काम किया। 1947 तक सिने हेराल्ड में काम करने के दौरान उन्होंने फिल्म चांदनी चौक बनाना शुरू किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लाहौर में दंगे हो गए।


naidunia_image

शुरू में कई फिल्में हुई फ्लॉप

इसके बाद साल 1947 में विभाजन के बाद वे और उनके परिवार भारत में मुंबई में आकर बस गया। चांदनी चौक फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद इंडिया आकर बीआर चोपड़ा 1948 में पहली फिल्म करवट बनाई। हालांकि उस समय तक उन्हें इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिल पाई थी, उनकी यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इसके बाद बीआर चोपड़ा की प्रोड्यूस की गई हिट फिल्म अफसाना ने अपना कमाल दिखाया। इस फिल्म ने उनके करियर को नया टर्न दिया। साल 1955 में बीआर चोपड़ा ने खुद का प्रोडक्शन बीआर फिल्म्स शुरू किया।

naidunia_image

महाभारत के लिए किए करोड़ों खर्च

इस बैनर के तले बनी पहली फिल्म नया दौर थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। साथ ही दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी हिट हो गई। इसके बाद गुमराह, साधना, कानून जैसी फिल्में भी इन बैनर के तले बनीं, जो कि सुपरहिट रही। टीवी की दुनिया में भी बीआर चोपड़ा का काफी योगदान रहा। फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाने के बाद, उन्होंने टीवी की दुनिया में अपना जादू चलाया। महाभारत ने बीआर चोपड़ा का नाम सबसे ज्यादा फेमस किया। उस समय महाभारत को बनाने के लिए 9 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके लिए बीआर चोपड़ा ने प्रोडक्शन और उनके बेटे रवि ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली।

naidunia_image

जूही चावला थीं रोल के लिए पहली पसंद

1988 में शुरू हुए इस महाभारत सीरियल की बराबरी आज तक कोई नहीं कर पाया। द्रौपदी महाभारत का मुख्य किरदार है। बीआर चोपड़ा की महाभारत में रूपा गांगुली ने इस किरदार को निभाया था। लेकिन इस किरदार ने लिए पहली पसंद जूही चावला थीं, बीआर चोपड़ा उन्हें द्रौपदी बनाना चाहते थे। इसके लिए एक्ट्रेस से बात भी की गई थी। लेकिन उस समय उनकी फिल्म कयामत से कयामत कर रिलीज हो गई थी। ऐसे में जूही टीवी की ओर नहीं आना चाहती थीं। बीआर चोपड़ा की आखिरी फिल्म भूतनाथ थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए भी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। 5 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

naidunia_image

शानदार फिल्मों के लिए मिले कई अवाॅर्ड्स

उनकी फिल्मों को कई अवाॅर्ड्स से सम्मानित किया गया, जिसमें फिल्मफेयर पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (कानून), दादा साहेब फाल्के पुरस्कार- 1998, अप्सरा पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ कॉन्ट्रिब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, पद्म भूषण- 2001, राष्ट्रीय रजत पदक - 1961 (धर्मपुत्र), फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- 1962 शामिल हैं।

naidunia_image