• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaradhya Bachchan Video: पहली बार नई हेयर स्टाइल में नजर आईं आराध्या बच्चन, एनुअल फंक्शन से वायरल हुआ वीडियो

आराध्या बच्चन मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई बच्चे पढ़ते हैं। शुक्रवार को इस स्कू...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 11:20:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 11:20:11 AM (IST)
Aaradhya Bachchan Video: पहली बार नई हेयर स्टाइल में नजर आईं आराध्या बच्चन, एनुअल फंक्शन से वायरल हुआ वीडियो
Aaradhya Bachchan performance

HighLights

  1. अब ऐश्वर्या की बेटी आराध्या लाइमलाइट में आ गई हैं।
  2. सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
  3. वे अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Aaradhya Bachchan Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वे अक्सर अपनी लाड़ली आराध्या के साथ स्पाॅट होती हैं। वहीं, अब ऐश्वर्या की बेटी आराध्या लाइमलाइट में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान का आराध्या का लुक देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, इतने सालों के बाद पहली बार आराध्या की हेयर स्टाइल और लुक काफी नया और अलग देखने को मिला है।

आराध्या को देख हैरान हुए फैंस

बता दें कि आराध्या बच्चन मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई बच्चे पढ़ते हैं। शुक्रवार को इस स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने भी परफॉर्मेंस में भाग लिया था। उन्होंने स्टेज पर एक प्ले परफॉर्म किया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आराध्या का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। हमेशा एक जैसी हेयर स्टाइल में रहने वाली आराध्या को फैंस ऐसे देख हैरान हो रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial)

ऐश्वर्या ने कैप्चर की आराध्या की परफॉर्मेंस

वहीं, कई फैंस आराध्या के लुक और परफॉर्मेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं। आराध्या के इस एनुअल डे फंक्शन में उन्हें सपोर्ट करने के लिए पूरी बच्चन फैमिली पहुंची थी। इस दौरान ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ दिखाई दिए। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या अपनी लाड़ली का परफॉर्मेंस अपने फोन में कैद करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।