• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek- Aishwarya: बेटी संग मायके शिफ्ट हुईं ऐश्वर्या राय? तलाक की खबरों के बीच अभिषेक के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। इन सबके बीच अब अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वे अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी के...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 12:11:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 12:11:46 PM (IST)
Abhishek- Aishwarya: बेटी संग मायके शिफ्ट हुईं ऐश्वर्या राय? तलाक की खबरों के बीच अभिषेक के साथ नजर आईं एक्ट्रेस
Aishwarya Rai Controversy

HighLights

  1. ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ दिया है और अभिषेक से अलग होकर अपने मायके रह रही हैं।
  2. खबरों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  3. एनुअल फंक्शन में अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देखा गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा था कि कपल के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो सकते हैं। ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ दिया है और अभिषेक से अलग होकर अपने मायके रह रही हैं। वहीं, इन खबरों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक एक दामाद होने का फर्ज भी निभा रहे हैं।

साथ नजर आए अभिषेक और ऐश्वर्या

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन का घर जलसा छोड़ दिया है। वे अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं। बताया गया था कि उनकी अपनी सास जया बच्चन के साथ नहीं बन पाती है और परिवार वे काफी विवाद हो रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। इन सबके बीच अब अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वे अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी केयर करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

साथ एंजॉय किया एनुअल फंक्शन

इस फंक्शन में पूरा बच्चन परिवार अपनी लाड़ली को सपोर्ट करने पहुंचा था। आराध्या की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देखा गया। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। इस इवेंट को बच्चन परिवार के साथ-साथ ऐश्वर्या की मां वृंदा ने भी अटेंड किया। इवेंट के बाद एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक अपनी सास को कार तक छोड़ने के लिए पत्नी के साथ आते भी नजर आए। इसके बाद एक ही कार में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या घर के लिए रवाना हुए। इन वीडियोज पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर, अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)