• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक सुपरहिट फिल्म के बाद फ्लॉप हो गया था Prithvi का करियर, साइड रोल के लिए भी तरस गए थे एक्टर

कॉन्ट्रैक्ट की वजह से पृथ्वी को बड़ी-बड़ी फिल्में छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें लीड रोल्स के ऑफर आना भी बंद हो गए। उन्होंने साइड रोल करना शुरू किए। ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:26:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Jun 2024 10:39:09 AM (IST)
एक सुपरहिट फिल्म के बाद फ्लॉप हो गया था Prithvi का करियर, साइड रोल के लिए भी तरस गए थे एक्टर
कौन हैं बाॅलीवुड एक्टर पृथ्वी?

HighLights

  1. 90 के दशक के मोस्ट हैंडसम एक्टर पृथ्वी।
  2. दिव्या भारती के साथ की थी पहली फिल्म।
  3. एक ही फिल्म ने पृथ्वी के करियर पर कर दिया था कमाल।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Who is Actor Prithvi: इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद हर एक्टर के लिए अपनी जगह बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे कई एक्टर हैं, जो बैक टू बैक हिट फिल्में देकर फेम कमा रहे हैं। वहीं, ऐसे भी कई कलाकार हैं, जो बहुत कोशिशों के बाद भी फिल्मों में सक्सेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक्टर रहे हैं पृथ्वी। 90 के दशक के मोस्ट हैंडसम एक्टर में से एक रहे पृथ्वी ने अपने करियर में सिर्फ एक हिट फिल्म की थी। आज हम आपको एक्टर पृथ्वी के करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिसे बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम के यूट्यूब चैनल पर उनके बेटे होशांग गोविल ने शेयर किया है।

naidunia_image

दिव्या भारती के साथ पहली फिल्म

एक्टर पृथ्वी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1992 में फिल्म 'दिल का क्या कसूर' से किया था। उन्हें अपनी पहली ही फिल्म उस दौर की टाॅप एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ मिली। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के बाद पृथ्वी की कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई।


naidunia_image

पृथ्वी का जन्म 24 मार्च 1968 को दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पृथ्वी को एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी मुलाकात मशहूर प्रोड्यूसर मुकेश दुग्गल से हुई। पृथ्वी से इंप्रेस होकर मुकेश ने उन्हें दिव्या भारती के साथ फिल्म ऑफर कर दी।

naidunia_image

रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे पृथ्वी

इस फिल्म ने कुछ ऐसा कमाल किया कि रातों-रात पृथ्वी एक सुपरस्टार बन गए। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं, उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। लेकिन मुकेश दुग्गल के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के कारण वे किसी भी फिल्म में लीड रोल नहीं कर पा रहे थे। एक्टर को उन कॉन्ट्रैक्ट का काफी पछतावा हुआ, क्योंकि वे किसी भी फिल्म में लीड रोल नहीं कर पा रहे थे।

naidunia_image

एक कॉन्ट्रैक्ट ने खत्म कर दिया करियर

जब कुछ सालों बाद मुकेश दुग्गल के साथ पृथ्वी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, तो उन्होंने फिर से फिल्मों में लीड रोल करने की कोशिश की। उन्हें लीड रोल्स तो नहीं, लेकिन साइड रोल्स मिलने लगे। 'आज का अंधा कानून', 'फूल बनी फूलन' और 'खंजर' जैसी फिल्मों में उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए। इसके बाद भी उन्हें इतनी कामयाबी नहीं मिली और उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।