• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराज' को लेकर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट नेटफ्लिक्स, जानिए विवाद की वजह

'महाराज' फिल्म पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसमें साधुओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसमें धार्मिक नेताओं औ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 05:27:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 05:27:45 PM (IST)
Aamir Khan के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराज' को लेकर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट नेटफ्लिक्स, जानिए विवाद की वजह
विवादों से घिरी जुनैद खान की फिल्म 'महाराज'।

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी 'महाराज'।
  2. यशराज बैनर तले बनी है फिल्म।
  3. बजरंग दल ने फिल्म पर जताई आपत्ति।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Maharaj movie Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले ही जुनैद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स भी बॉयकॉट नेटफ्लिक्स ट्रेंड चला रहा हैं। जुनैद खान स्टारर फिल्म 'महाराज' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।

naidunia_image

बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही बॉयकॉट

दरअसल, जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म यशराज बैनर तले बनी है। इस फिल्म के साथ ही जुनैद अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजरंग दल ने इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए इसे बैन करने की मांग की है।


naidunia_image

उनका कहना है कि फिल्म साधुओं की नकारात्मक छवि दिखाने का प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेकर्स से फिल्म की स्क्रीनिंग रखने की भी मांग की है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर बॉयकॉट ट्रेंड शुरू हो चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

क्यों उठ रही है फिल्म को बैन करने की मांग

फिल्म मेकर्स ने पिछले दिनों 'महाराज' का फर्स्ट लुक शेयर किया था। हालांकि, अभी तक फिल्म का ट्रेलर या टीजर रिलीज नहीं हुआ था। महाराज फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। इसमें जुनैद खान और जयदीप अहलावत एक-दूसरे के अपोजिट दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है। फिल्म में जुनैद ने पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मुलजी को रोल प्ले किया है। वहीं, जयदीप अहलावत जदुनाथजी बृजरतनजी महाराज का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।