Alia Bhatt Baby: बहन शाहीन के जन्मदिन पर आलिया भट्ट बनेंगी मां, कन्फर्म हुई डिलीवरी डेट
आलिया भट्ट इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं और मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि आलिया के बच्चे ...और पढ़ें
By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 11:24:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Oct 2022 09:14:53 PM (IST)

Alia Bhatt Baby: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। बस कुछ ही दिनों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। आलिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में दिवाली सेलिब्रेशन से आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। जिसमें वे घर पर ही चिल करती दिखाई दे रही थीं। फिलहाल तो आलिया काम से दूर मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं, एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट भी सामने आ गई है। मीडिया को मिली जानकारी में यह बताया जा रहा है कि आलिया के बच्चे की जन्म तारीख का खास कनेक्शन उसकी मौसी शाहीन भट्ट से होने वाला है।
![naidunia_image]()
इस दिन होगी आलिया की डिलीवरी
कुछ दिनों पहले ही आलिया का बेबी शाॅवर हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। यह बेबी शाॅवर काफी सिंपल और एलिगेंट तरीके से हुआ था, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। उन फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि आलिया अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
![naidunia_image]()
वहीं इसी बीच आलिया ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल को बुक किया है। साथ ही आलिया की डिलीवरी डेट भी सामने आ गई है। खबरें आ रही है कि आलिया नवंबर के महीने में मां बन सकती हैं। वे 20 से 30 नवंबर के बीच अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
![naidunia_image]()
शाहीन से है खास कनेक्शन
बताया जा रहा है कि आलिया का बेबी उनकी बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास जन्म ले सकता है। शाहीन का जन्मदिन 28 नवंबर को आता है। इसी के आसपास आलिया भी अपने बच्चे का स्वागत करेंगी। बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर कपूर की शादी हुई थी।
![naidunia_image]()
शादी के कुछ महीनों के अंदर ही कपल ने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सबके साथ शेयर कर दी थी। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रणबीर के साथ अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन जारी रखा था।
![naidunia_image]()