• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Ambani के साथ चिट-चैट करती दिखाई दीं Raha Kapoor, मम्मी आलिया के साथ मैच किया ड्रेसअप

राहा ने भी अपनी मम्मी के साथ मैच करते हुए एनिमल थीम्ड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वे काफी क्यूट लग रही थीं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 03 Mar 2024 01:49:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Mar 2024 01:50:57 PM (IST)
Anant Ambani के साथ चिट-चैट करती दिखाई दीं Raha Kapoor, मम्मी आलिया के साथ मैच किया ड्रेसअप
Raha Kapoor Anant Ambani

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर इन प्री वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें वायरल हो रहे हैं।
  2. प्री वेडिंग फंक्शन्स दूसरे दिन एनिमल थीम्ड पर थे।
  3. डेढ़ साल की राहा की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Party: अंबानी परिवार इन दिनों जामनगर में अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स को एंजॉय कर रहा है। इन फंक्शन्स में हाॅलीवुड से लेकर बाॅलीवुड तक सभी सितारे शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इन प्री वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, बीते दिन बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी। भी सितारों के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले हैं। वहीं, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा कपूर अपनी मम्मा आलिया भट्ट की गोद में बैठी हुई हैं और अनंत अंबानी उनके साथ खेल रहे हैं।

अनंत और राहा की चीट-चैट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। वे बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार हैं। डेढ़ साल की राहा की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। वहीं, अब वे अपने मम्मा और पापा के साथ राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल होने जामनगर पहुंची हैं। अब वहां से उनका एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहा अपनी मां आलिया की गोद में बैठी हुई हैं और अनंत अंबानी के साथ बात करती नजर आ रही हैं। अनंत भी बेबी राहा का हाथ पकड़कर उनके साथ बात कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स को पसंद आया वीडियो

बता दें कि राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन्स दूसरे दिन एनिमल थीम्ड पर थे। इस दौरान सभी ने एनिमल थीम बेस्ड ड्रेसअप कैरी किए थे। राहा ने भी अपनी मम्मी के साथ मैच करते हुए एनिमल थीम्ड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वे काफी क्यूट लग रही थीं। इस वीडियो में राहा का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। हर बार की तरह इस बार भी राहा दो चोटी बनाई हुई थी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या मीटअप है। एक और ने लिखा, यह तीनों फैमिली लग रहे हैं गोलू मोलू। एक अन्य ने इस वीडियो को सबसे क्यूट बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)