• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt Daughter: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की 'राहा', एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की क्यूट तस्वीर

रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ उन पलों को बेहद ही एंजाॅय कर रहे हैं। राहा के एक साल के होने की खुशी में आलिया ने सेलिब्रेशन की कुछ क्यूट सी तस्वीरें ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 06 Nov 2023 05:31:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Nov 2023 05:36:27 PM (IST)
Alia Bhatt Daughter: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की 'राहा', एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की क्यूट तस्वीर

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे के खास मौके पर कुछ फोटोज शेयर की हैं।
  2. राहा अपने बर्थडे पर केक के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं।
  3. इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर एक साल की हो गई है। बीते साल 6 नवंबर को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया था। आलिया और रणबीर दोनों बी-टाउन के प्राउड और वर्किंग पेरेंट्स हैं। दोनों अपनी बेटी को पूरा वक्त देते हैं और अपने काम पर भी जाते हैं। आए दिन रणबीर और आलिया इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा की छोटी-छोटी बातें शेयर करते हैं। वे अपनी बेटी के साथ उन पलों को बेहद ही एंजाॅय कर रहे हैं। राहा के एक साल के होने की खुशी में आलिया ने सेलिब्रेशन की कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की हैं।

naidunia_image

आलिया ने यूं मनाया राहा का बर्थडे

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे के खास मौके पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें राहा का फेस तो रिवील नहीं किया गया है, लेकिन उनके छोटे-छोटे हाथ जरूर दिखाई दे रहे हैं। वे अपने बर्थडे पर केक के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक फोटो में रणबीर और आलिया के साथ राहा भी पूजा करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


naidunia_image

तस्वीरें शेयर करने के साथ ही आलिया ने अपनी बेटी के लिए प्यार-भरा नोट भी लिखा है, उन्होंने लिखा- “हमारा एंजॉय, हमारी लाइफ.. हमारी रोशनी। ऐसा लगता है जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे। कहने को कुछ नहीं है, केवल इतना है कि हम आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हैं। आप हर दिन को एक फुल टेस्टी केक के टुकड़े जैसा महसूस कराते हैं। हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर.. हम तुम्हें प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं।”

naidunia_image

दादी और नानी ने भी लुटाया प्यार

नीतू कपूर ने अपनी पोती राहा के पहले बर्थडे पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "देखते ही देखते वह एक साल की हो गई। मेरी प्यारी सी गुड़िया राहा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

naidunia_image

वहीं, रणबीर की बहन और राहा की बुआ रिद्धिमा ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, राहा की नानी और आलिया की मां सोनी राजदान ने भी अपनी नातिन पर प्यार लुटाया है।

naidunia_image

उन्होंने एक केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ऐसा लगता है कि बस कल ही तुमने हमारी दुनिया में कदम रखा था। विश्वास नहीं होता कि एक साल गुजर चुका है। डार्लिंग राहा आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।"

naidunia_image