• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक डायलॉग को लेकर Amitabh Bachchan की हुई थी इस डायरेक्टर से जमकर बहस, करियर छोड़ने को थे तैयार

साल 1981 में फिल्म कालिया को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 12:23:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 12:23:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एक डायलॉग को लेकर Amitabh Bachchan की हुई थी इस डायरेक्टर से जमकर बहस, करियर छोड़ने को थे तैयार
डायरेक्टर से भिड़ गए थे अमिताभ बच्चन

HighLights

  1. शूटिंग के दौरान अमिताभ डायरेक्टर टीनू आनंद के साथ भिड़ गए थे।
  2. उस समय अमिताभ एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुके थे।
  3. टीनू आनंद अपनी पहली फिल्म बना रहे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh Bachchan: बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 80 के दशक में इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। उन्होंने फिल्म शोले, डॉन, दीवार और मुकद्दर का सिकंदर जैसे सक्सेसफुल प्रोजेक्ट्स से अपने कदम जमा लिए थे। उन्होंने साबित कर दिया था कि उनका कोई मुकाबला नहीं है। वहीं, उनकी फिल्म 'कालिया' भी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। काफी कम लोग ये जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ डायरेक्टर टीनू आनंद के साथ भिड़ गए थे और डायलॉग बोलने से मना कर दिया था। आइए, जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, उस समय जो अमिताभ को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया था।

naidunia_image

टीनू आनंद ने किया था खुलासा

साल 1981 में फिल्म 'कालिया' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, प्राण, कादर खान और अमजद खान जैसे कलाकार अहम रोल अदा किया था। उस समय अमिताभ एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुके थे। वहीं, टीनू आनंद अपनी पहली फिल्म बना रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान टीनू ने इस पूरे मामले को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कालिया फिल्म में मुझे अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला था।


naidunia_image

एक डायलॉग के पीछे जमकर हुई थी बहस

"इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी उनसे काफी बहस हुई थी और मैं सेट छोड़कर चला गया था। उस समय यह हुआ था कि मेरे पिताजी ने डायलॉग लिखा था एक, फिल्म के सीन के हिसाब से वे एक दम सटीक डायलॉग थे। उस सीन के लिए सेट पर सारी तैयारियां हो चुकी थीं। परवीन बाबी, प्राण और बाद में अमिताभ पहुंचे थे, उन्हें वे डायलाॅग बताए गए और उसे पढ़ने के लिए बिग बी ने तुरंत मना कर दिया। मैंने अमिताभ से पूछा कि आप इसे क्यों नहीं बोलना चाहते। वो बोले मुझे ये अच्छा नहीं लगा, इसलिए मैं इसे नहीं बोलना चाहता। शायद उस दिन उनका मूड खराब था।"

naidunia_image

करियर छोड़ने को तैयार थे टीनू

"मैं भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ था और कहा कि आपको ये डायलाॅग तो बोलना ही होगा, क्योंकि मुझे पता है कि इस डायलॉग और सीन पर सिनेमाघरों में तालियां बजने वाली हैं। अमिताभ ने कहा कि पहली फिल्म कर रहे हो, तुमको कैसे पता तालियां बजेगी। मैंने उनसे कहा अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं अपना करियर छोड़ दूंगा, हमेशा-हमेशा के लिए। लेकिन अगर मैं सही साबित हुआ, तो अमिताभ आपको ऐसा करना ही पड़ेगा।" टीनू के इस आत्मविश्वास को देखकर बिग बी हैरान रह गए और बाद में वे कालिया के उस डायलॉग को बोलने के लिए तैयार हो गए।

naidunia_image

सुपरहिट हुई थी कालिया फिल्म

इसके बाद जब फिल्म कालिया रिलीज हुई, तो फैंस को सबसे ज्यादा उसी डायलॉग ने इंप्रेस किया, जिसे लेकर अमिताभ और टीनू में बहस हुई थी। दरअसल, कालिया में एक सीन था, जब इंस्पेक्टर प्राण जेल से भागे कैदी कालिया को पहचान लेते हैं और उनके सामने पिस्तौल तानकर उन्हें गोली मारने को कहते हैं। इसके जवाब में अमिताभ कहते हैं, तू आतिश ए दोजख से डराता हैं, जिन्हें वो आग को पी जाते हैं पानी कर के। इस डायलॉग को लेकर अमिताभ और टीनू की बहस हुई थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।