• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

46 साल पहले Amitabh Bachchan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, एक ही महीने में रिलीज कर दी थी इतनी फिल्में

एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी की एक ही महीने में 4 फिल्में रिलीज हुई थीं। ये चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 01:54:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 01:54:58 PM (IST)
46 साल पहले Amitabh Bachchan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, एक ही महीने में रिलीज कर दी थी इतनी फिल्में
amitabh bachchan hit movies

HighLights

  1. उस समय भी और आज भी अमिताभ को लेकर लोगों में उतना ही क्रेज है।
  2. अमिताभ एक ऐसे स्टार रहे हैं, जिन्होंने एक महीने में चार फिल्में दी हैं।
  3. कसमें वादे, बेशर्म, त्रिशूल और डॉन जैसी चार फिल्में रिलीज हुई थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh Bachchan Films: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हमेशा से ही इंडस्ट्री पर राज करते आए हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अपने 55 साल के करियर में उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। इतना ही नहीं, एक वक्त ऐसा था, जब बिग बी की एक ही महीने में 4 फिल्में रिलीज हुई थीं। ये चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। उस समय भी और आज भी अमिताभ को लेकर लोगों में उतना ही क्रेज है। आइए, जानते हैं कि अमिताभ की वे सुपरहिट फिल्में कौन-सी थीं।

naidunia_image

एक ही महीने में रिलीज की 4 फिल्में

हालांकि, अब देखा जा रहा है कि बड़े-बड़े सितारे सालों में एक फिल्में करते हैं। लेकिन अमिताभ एक ऐसे स्टार रहे हैं, जिन्होंने एक महीने में चार फिल्में देकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। साल 1984 में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने इस बात का खुलासा किया था। दरअसल, उस समय जब अमिताभ की फिल्में लगातार हिट हो रही थी, तो इसे लेकर उनसे इंटरव्यू में सवाल किए गए। बिग बी ने फिल्म शोले जो कि साल 1975 में रिलीज हुई थी, इसे लेकर बताया, एक ऐसा वक्त था, जब मेरी एक महीने में चार फिल्में रिलीज हुई थीं। साल 1978 मेरे लिए काफी खास रहा।


naidunia_image

फिल्मों की कहानी अच्छी होनी चाहिए

उस साल में 30 दिनों के अंदर कसमें वादे, बेशर्म, त्रिशूल और डॉन जैसी चार फिल्में रिलीज हुई थीं। और अच्छी बात यह रही कि सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई। ये चार सुपरहिट फिल्में एक ही बार में देने के साथ बिग बी ने एक अलग ही इतिहास रचा। इस रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। अमिताभ से जब पूछा गया कि क्या एक साथ फिल्मों की रिलीज से कोई नुकसान होता है।

naidunia_image

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, देखिए बैक टू बैक फिल्मों की रिलीज से उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होता है। बस फिल्म की कहानी दमदार होनी चाहिए। अगर फिल्म की कहानी अच्छी होगी, तो लोगों को पसंद आएगी और फिल्म के हिट होने के चांसेस ज्यादा रहेंगे।

naidunia_image

एक साल में की थी इतनी फिल्में

अगर मूवी में ही दम नहीं होगा, तो आप कितनी ही कोशिश कर लें, अलग-अलग टाइम के हिसाब से रिलीज कर लें, लेकिन वह नहीं चलेगी। बता दें कि अमिताभ की एक महीने में 4 और साल 1978 में कुछ 6 फिल्में रिलीज हुई थीं। ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर रिस्पॉन्स मिला था। उस साल रिलीज होने वाली हिट फिल्म में मुक्कदर का सिकंदर सबसे टॉप पर थी।