• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल तक रिलीज नहीं हो पाई थी Amitabh Bachchan और धर्मेंद्र की ये फिल्म, दोनों एक्टर्स के बीच हो गई थी अनबन

कहा जाता है कि राम बलराम को लेकर को लेकर विजय ने साल 1975 में ही शूटिंग कर ली थी। लेकिन उस समय सरकार ने देशभर में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 12:29:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 12:29:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
5 साल तक रिलीज नहीं हो पाई थी Amitabh Bachchan और धर्मेंद्र की ये फिल्म, दोनों एक्टर्स के बीच हो गई थी अनबन
Ram balram 1980

HighLights

  1. अमिताभ और धर्मेंद्र ने फैंस के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई है।
  2. एक और फिल्म राम बलराम, जो कि साल 1980 में रिलीज हुई थी।
  3. इस फिल्म से जुड़े कुछ रोचक किस्से आज भी मशहूर हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amitabh Bachchan-Dharmendra Movie: बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बेहतरीन एक्टर धर्मेंद्र की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। डायरेक्टर रमेश सिप्पी की सदाबहार फिल्म शोले में अमिताभ और धर्मेंद्र ने फैंस के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई है। शोले फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी की फिल्मों में नजर आई है। वहीं, एक और फिल्म राम बलराम, जो कि साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद के भाई और डायरेक्टर विजय आनंद ने किया था। इस फिल्म से जुड़े कुछ रोचक किस्से आज भी मशहूर हैं। आइए, जानें।

1975 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

दरअसल, राम बलराम फिल्म को लेकर कई किस्से सुनने को मिले हैं। यह फिल्म काफी दिलचस्प है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म को रिलीज होने में 5 साल का समय लग गया था। कहा जाता है कि राम बलराम को लेकर को लेकर विजय ने साल 1975 में ही शूटिंग कर ली थी।


naidunia_image

लेकिन उस समय सरकार ने देशभर में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी, जिसके कारण फिल्म की शूटिंग बीच में रुक गई। इसके बाद फिल्म में कई बदलाव किए गए, धीरे-धीरे समय बीतता चला गया। जब इस फिल्म का आगाज किया गया, तो धर्मेंद्र का करियर पीक पर था।

naidunia_image

धर्मेंद्र और बिग बी के बीच कोल्ड वॉर

जब फिल्म के रिलीज होने का समय आया, तो अमिताभ बच्चन भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके थे। कई बदलाव और इमरजेंसी के कारण साल 1980 में राम बलराम फिल्म रिलीज की गई। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के दौरान ये खबरें भी आई थीं कि बिग बी और धर्मेंद्र के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है।

naidunia_image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम बलराम फिल्म के लिए जब डबिंग चल रही थी, तो डायरेक्टर विजय आनंद किसी बात को लेकर नाराज हो गए थे, वे गुस्से में घर चले गए। इसके बाद उन्होंने डबिंग सेट पर आना बंद कर दिया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।