• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amrish Puri Facts: पहले से फिल्म इंडस्ट्री में थे अमरीश पुरी के भाई चमनपुरी और मदनपुरी… फिर भी ‘मोगैंबो’ को करना पड़ा संघर्ष

अमरीश पुरी ने अपने किरदारों को इतनी सिद्दत से निभाया है कि लोगों के मन में उनको लेकर एक अलग ही छवि बन गई थी। एक्टर की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे सक्से...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 17 Jul 2024 03:45:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jul 2024 03:45:01 PM (IST)
Amrish Puri Facts: पहले से फिल्म इंडस्ट्री में थे अमरीश पुरी के भाई चमनपुरी और मदनपुरी… फिर भी ‘मोगैंबो’ को करना पड़ा संघर्ष
फिल्मों में अमरीश पुरी के निभाए गए किरदार।

HighLights

  1. अमरीश पुरी को सबसे ज्यादा ऑफर होते थे विलेन के रोल।
  2. थिएटर में अमरीश की आवाज सुनकर इंप्रेस हुआ थे लोग।
  3. अपने जमाने के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर थे अमरीश।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Amrish Puri Filmy Career: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई हीरो आए हैं, जो आज तक याद किए जाते हैं। इनमें खलनायक की भूमिका आज भी लोगों के जेहन में मौजूद है। कुछ कलाकारों ने खलनायक का किरदार ऐसा निभाया कि आज तक उनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया। वे विलेन के किरदारों में अमर हो गए।

naidunia_image

अमरीश पुरी भी एक ऐसे ही एक्टर थे जिन्हें सबसे ज्यादा विलेन के रोल ऑफर होते थे और उसमें वे हर बार खरे उतरते थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा को लगभग 30 साल दिए थे, जिसमें वे मिस्टर इंडिया, मोगैंबो, कोयला जैसे किरदार निभाकर खूब फेमस हुए।


naidunia_image

आज हम आपको अमरीश पुरी के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

naidunia_image

ऑडिशन के बाद ज्वाइन किया थिएटर

22 जनवरी 1932 को अमरीश पुरी का जन्म जालंधर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके दोनों बड़े भाई चमनपुरी और मदनपुरी पहले से ही इंडस्ट्री में एक्टिव थे। शिमला में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमरीश मुंबई आ गए थे। वे जहां भी ऑडिशन देने जाते थे, रिजेक्ट हो जाते थे।

ऐसे में उन्होंने काफी स्ट्रगल के बाद थिएटर ज्वाइन कर लिया। थिएटर में उनकी एक्टिंग और शानदार आवाज सुनकर हर कोई इंप्रेस हो गया। इस तरह उन्हें इस बार बिना कोशिश के ही फिल्मों के ऑफर आना शुरू हो गए।

naidunia_image

एक्टर असल जिंदगी में बिल्कुल अलग थे। जितना वे फिल्मों में खूंखार दिखाई देते थे, रियल लाइफ में उतने ही सॉफ्ट स्पोकन पर्सन थे। अमरीश पुरी का नाम कभी किसी से कोई विवाद से नहीं जुड़ा।

naidunia_image

सक्सेसफुल विलेन के रूप में उभरे

अमरीश पुरी ने बॉलीवुड के साथ-साथ हाॅलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने वहां अपनी हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट किया और वो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे अपनी असल जिंदगी में भी अपना लिया।

naidunia_image

अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में भले ही कितने ही देशद्रोही और विलेन वाले रोल किए हों, लेकिन वे एक बहुत बड़े देशभक्त थे। अमरीश पुरी ने अपने 30 साल के करियर में लगभग 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे फिल्मों में एक सक्सेसफुल विलेन के रूप में सामने आए हैं। इतना ही नहीं, वे अपने जमाने के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले विलेन थे।