• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Wedding: मामेरु सेरेमनी में अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में नजर आया अंबानी परिवार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन रखा ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 10:35:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jul 2024 02:57:00 PM (IST)
Anant-Radhika Wedding: मामेरु सेरेमनी में अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री, रॉयल लुक में नजर आया अंबानी परिवार
मामेरु सेरेमनी में अनंत-राधिका की एंट्री।

HighLights

  1. गुजराती रीति-रिवाजों से शुभ विवाह की हुई शुरुआत
  2. 3 जुलाई को हुई थी अनंत-राधिका की मामेरु सेरेमनी
  3. अनंत-राधिका की शादी में बचे हैं अब सिर्फ आठ दिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 3 जुलाई को मुंबई स्थित एंटीलिया में अंबानी परिवार ने मामेरु रस्म निभाई है। इस दौरान पूरा परिवार रॉयल लुक में नजर आया। अनंत और राधिका की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। ये दोनों की फंक्शन काफी ग्रैंड तरीके से हुए हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुई है।

अनंत और राधिका की ग्रैंड एंट्री

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। पूरा अंबानी परिवार शादी से पहले होने वाली रस्मों को काफी एंजॉय कर रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल होने के बाद बीते दिन मामेरू सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने मेन गेट पर आकर मामा परिवार का स्वागत किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर तरफ अंबानी परिवार की वेडिंग को लेकर खूब बज बना हुआ है। इस सेरेमनी में कपल की ग्रैंड एंट्री रखी गई थी।


#WATCH | Visuals of Mosalu Ceremony ahead of the wedding of Anant Ambani with Radhika Merchant, in Mumbai, attended by Founder and Chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani and her husband Mukesh Ambani. pic.twitter.com/L4p9fF0yqj

— ANI (@ANI) July 4, 2024

एक ही थीम के आउटफिट में अंबानी फैमिली

मामेरु रस्म के दौरान अंबानी परिवार गुलाबी और नारंगी रंग की थीम वाले आउटफिट में नजर आया। सिंपल और एलीगेंट लुक भी सभी काफी सुंदर लग रहे थे। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इस कार्यक्रम से विवाह की शुरुआत की गई। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने सितारे शामिल हुए थे। जाह्नवी कपूर भी अपने ब्वाॅयफ्रेंड शिखर संग नजर आईं। बता दें कि अनंत और राधिका की ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से 12 जुलाई को होगी और इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। इन फंक्शन के बाद 14 जुलाई को एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा।