• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनारसी बुनकर तैयार कररहे हैं Ambani Family की शादी के लिए साड़ियां, की जा रही है सोने और चांदी की जरी

बीते दिनों नीता अंबानी ने काशी में बाबा काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का निमंत्रण पत्र चढ़ाया था। नीता शहर की दुक...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 12:31:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Jun 2024 12:31:08 PM (IST)
बनारसी बुनकर तैयार कररहे हैं Ambani Family की शादी के लिए साड़ियां, की जा रही है सोने और चांदी की जरी
बनारसी साड़ी तैयार करते बुनकर, बनारसी साड़ी पहने नीता अंबानी

HighLights

  1. बीते दिनों नीता अंबानी वाराणसी शहर पहुंची थीं।
  2. यहां उन्होंने बनारसी साड़ियों के ऑर्डर भी दिए थे।
  3. इन साड़ियों को खास तरीके से तैयार किया जा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। अंबानी फैमिली इस समय शादी का इनविटेशन देने के लिए सेलेब्स के घर पहुंच रही है। वहीं, बीते दिनों नीता अंबानी बनारस पहुंची थीं, जहां उन्होंने बनारसी साड़ियों में रुचि दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने बनारसी बुनकरों को साड़ियों के ऑर्डर भी दिए।

अंबानी फैमिली ने दिया साड़ियों का ऑर्डर

नीता अंबानी ने वाराणसी की कई दुकानों पर साड़ियों की शाॅपिंग की थी। ऐसे में अंबानी फैमिली में होने वाली शादी के लिए बनारसी बुनकर साड़ियां तैयार कर रहे हैं। बनारसी साड़ियां दुनियाभर में पंसद की जाती है। लेकिन अंबानी फैमिली के लिए खास तरीके से इन साड़ियों को तैयार किया जा रहा है।


#WATCH उत्तर प्रदेश: अंगिका हथकरघा, गोलाघाट वाराणसी के मालिक अक्षय कुशवाहा ने कहा, "कुछ साड़ियां उन्होंने(अंबानी परिवार) मुंबई मंगवाई है, शादी में जो भी साड़ियां जा रही हैं यहीं से जा रही हैं। इन साड़ियों को सोने और चांदी की ज़री से तैयार किया जा रहा है। इनकी कीमत एक लाख रुपए से… https://t.co/jIdIbu58fp pic.twitter.com/0YgNiYIBBr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024

इस जानकारी को समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। अंगिका हथकरघा, गोलाघाट वाराणसी के मालिक अक्षय कुशवाहा ने इस बारे में बताया कि कुछ साड़ियां अंबानी परिवार ने मुंबई मंगवाई है। शादी में जो भी साड़ियां जा रही हैं, वो यहीं से जा रही हैं। साड़ियों को सोने और चांदी की जरी से तैयार किया जा रहा है।

2-3 जुलाई तक मुंबई पहुंचाई जाएंगी साड़ियां

इन साड़ियों की कीमत एक लाख रुपए से शुरू होकर पांच लाख रुपए तक है। बुनकरों को 10-15 साड़ियां बनानी है, जिन्हें असली जरी से तैयार किया जा रहा है। साड़ियों को लेकर काफी पहले से काम किया जा रहा है। कुछ साड़ियां अब तक डिलीवर भी हो चुकी हैं। 2-3 जुलाई तक सभी साड़ियां वहां तक पहुंचा दी जाएंगी।

#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: बनारसी बुनकरों को अंबानी परिवार की शादी के लिए साड़ियां तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है।(28.06) pic.twitter.com/lviutpCyhw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024

गुलाबी रंग की साड़ियां अंबानी फैमिली ने ज्यादा पसंद की है। इनमें हजारा बूटी बनारसी साड़ी सबसे खास है। बता दें बनारसी साड़ी को पवित्रता का सूचक माना जाता है। मांगलिक कार्यक्रमों में इन साड़ियों को पहनना शुभ होता है।