• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Film: ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन करने पर Tripti Dimri के पेरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

तृप्ति डिमरी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट 'एनिमल' फिल्म रही है। फिल्म में उन्होंने सेकेंड लीड का रोल निभाया है। इस रोल के बावजूद उन्होंने रश्मिका मंदाना स...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 10 Dec 2023 03:17:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Dec 2023 03:51:47 PM (IST)
Animal Film: ‘एनिमल’ में इंटीमेट सीन करने पर Tripti Dimri के पेरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात
Tripti Dimri Parents Reaction

HighLights

  1. तृप्ति के इंटीमेट सीन ने सभी को हैरान कर दिया है।
  2. एक्ट्रेस के माता-पिता ने भी काफी शॉकिंग रिएक्शन दिए।
  3. तृप्ति डिमरी को 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों से काफी फेम मिली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tripti Dimri Parents Reaction On Intimate Scene: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय अपनी फिल्म 'एनिमल' में एक सीन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के एक सीन से ही तृप्ति ने ऐसा कमाल किया कि उनके रातों-रात मिलियन में फॉलोअर्स बढ़ गए। दरअसल, तृप्ति ने 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटीमेट सीन दिए हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई है। वहीं, अब तृप्ति ने ये बताया है कि इंटीमेट सीन पर उनके माता-पिता ने कैसा रिएक्शन दिया था। बता दें कि तृप्ति डिमरी को 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों से काफी फेम मिली है।

ऐसा रहा तृप्ति के पेरेंट्स का रिएक्शन

तृप्ति डिमरी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट 'एनिमल' फिल्म रही है। फिल्म में उन्होंने सेकेंड लीड का रोल निभाया है। इस रोल के बावजूद उन्होंने रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा चर्चा बटोरी है। रणबीर कपूर के साथ तृप्ति के इंटीमेट सीन ने सभी को हैरान कर दिया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के माता-पिता ने भी काफी शॉकिंग रिएक्शन दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति डिमरी ने इस बात का खुलासा किया है कि रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देखने के बाद उनके माता-पिता काफी हैरान रह गए थे। तृप्ति ने कहा, "मेरे माता-पिता थोड़े शॉक रह गए थे।"


View this post on Instagram

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

तृप्ति की फिल्म का टर्निंग पॉइंट एनिमल

"उन्होंने कहा, हमने फिल्मों में कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने यह कर दिखाया। उन्हें उस सीन से उबरने में थोड़ा समय लगा। वे मेरे साथ बहुत स्वीट थे। उन्होंने कहा, आपको यह नहीं करना चाहिए था, पर कोई बात नहीं। हम माता-पिता के रूप में बिल्कुल ऐसा महसूस करते हैं।" तृप्ति डिमरी की उम्र 29 साल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लैला मजनू से की थी। 'बुलबुल' और 'कला' समेत यह तीनों फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद की गई हैं।

'एनिमल' से पहली बार तृप्ति ने सिल्वर स्क्रीन पर काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति, अनिल रविपुडी की आगामी फिल्म 'मास महाराजा' के साथ साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। इसमें वे रवि तेजा के साथ दिखाई देंगी।