• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीरियड्स को लेकर बोले गए Animal के इस डायलॉग पर मचा बवाल, रणबीर-रश्मिका पर भड़के लोग

अब फिल्म का एक डायलॉग ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। बता दें कि एनिमल ए रेटेड फिल्म है, इसका मतलब है कि इस फिल्म को सिर्फ एडल्ट्स ही देख सकते हैं। फि...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 04 Dec 2023 03:17:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Dec 2023 03:17:29 PM (IST)
पीरियड्स को लेकर बोले गए Animal के इस डायलॉग पर मचा बवाल, रणबीर-रश्मिका पर भड़के लोग
Animal dialogue on periods

HighLights

  1. एनिमल का एक-एक सीन काफी पसंद किया जा रहा है।
  2. कुछ लोगों को इस फिल्म के कुछ सीन्स पसंद नहीं आए हैं।
  3. फिल्म को सिर्फ एडल्ट्स ही देख सकते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Animal Film Dialogue: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म का एक-एक सीन काफी पसंद किया जा रहा और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर की शानदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, अब फिल्म का एक डायलॉग ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। बता दें कि एनिमल ए रेटेड फिल्म है, इसका मतलब है कि इस फिल्म को सिर्फ एडल्ट्स ही देख सकते हैं। फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं, जो परिवार के साथ नहीं देखे जा सकते।

पीरियड्स पर रणबीर का डायलॉग

सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को इस फिल्म के कई सीन्स पसंद नहीं आए हैं। फिल्म में एडल्ट सीन्स के साथ-साथ पीरियड पर भी एक डायलॉग बोला गया है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की पत्नी का रोल निभाया है। फिल्म के एक सीन में रणबीर, रश्मिका पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि वह हर महीने अपने पीरियड्स के बारे में शिकायत करती है। जबकि, वह एडल्ट डायपर पहन रहे हैं और यूरिन बैग और कैथेटर के साथ घूम रहे हैं।


"Mahine mein 4 baar pad change krne keliye itna krti hain tu"-#Animal.

I want to know the brand of ganja taken by vanga. Its not 4 pad/ mnth Vanga....its minimum 4 pads/day fr 5 days frm 11-59 yrs of life. Have some basic knowledge. God knows how u deal with women in ur fam.

— A.D 🍀🪄 (@begood317) December 2, 2023

मेकर्स पर भड़के यूजर्स, किए कमेंट

रणबीर कपूर कहते हैं, "महीने में चार पैड चेंज करने के लिए नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।" दरअसल, रणबीर पीरियड्स और अपनी सर्जरी के बीच की तुलना कर रहे होते हैं और इसी वजह से वे उन पर चिल्लाते हैं। रणबीर के इस डायलॉग पर यूजर्स काफी भड़क रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, "मैं जानना चाहता हूं कि वांगा गांजे का कौन-सा ब्रांड लेते हैं। यह चार पैड 11 से 59 साल तक हर महीने के पांच दिन लेना होता है। कुछ बुनियादी ज्ञान रखें। भगवान जानता है कि आप अपने परिवार की महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं।" वहीं, एक और ने लिखा, "उसके पीरियड्स को डायलॉग में क्यों लाया गया। उसे पीरियड्स होता है और वह मरती नहीं है, लेकिन वह खुले घाव पर 50 पैड बदलने से मर रहा है।"