• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए Anushka Sharma ने नीलाम की थी अपनी यह एक चीज, ‘जब तक है जान’ फिल्म से था कनेक्शन

किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करना, वो भी डेब्यू फिल्म के साथ यह मौका हर किसी को नहीं मिलता। अनुष्का की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 01 May 2024 11:48:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 May 2024 11:48:47 AM (IST)
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए Anushka Sharma ने नीलाम की थी अपनी यह एक चीज, ‘जब तक है जान’ फिल्म से था कनेक्शन
अनुष्का के करियर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

HighLights

  1. अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी।
  2. उन्होंने बाॅलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
  3. अनुष्का का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anushka Sharma Birthday: बाॅलीवुड की बेहद खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं और फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया है। हालांकि, अनुष्का और विराट ने अभी तक अपने लाड़ले का चेहरा रिवील नहीं किया है। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। वे कोई स्टार किड नहीं थी, इसके बाद भी उन्होंने अपनी अच्छी-खासी पहचान बनाई। उन्होंने बाॅलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

naidunia_image

शाहरुख के साथ किया अपना बॉलीवुड डेब्यू

अनुष्का शर्मा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वे एक जर्नलिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती थी, क्योंकि वे एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से भी बिलॉन्ग करती हैं। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। अनुष्का के नेचर से हर कोई वाकिफ हैं। वे काफी चुलबुली, मस्ती करने वाली वुमेन हैं।


naidunia_image

अनुष्का का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा रहा है। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा सेवानिवृत्ति आर्मी ऑफिसर थे। वहीं, उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। अनुष्का ने अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से किया था।

naidunia_image

अनुष्का ने नीलाम की थी अपनी जैकेट

किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करना, वो भी डेब्यू फिल्म के साथ यह मौका हर किसी को नहीं मिलता। अनुष्का की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। इन्हीं में से एक जब तक है जान फिल्म में भले ही उनका रोल थोड़ा कम था, लेकिन लोगों को काफी पसंद आया।

naidunia_image

फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। अनुष्का का इस फिल्म से खास कनेक्शन रहा है। साल 2014 में एक नीलामी के दौरान अपनी जैकेट, जो कि उन्होंने इस फिल्म में पहनी थी, वह नीलाम कर दी थी। दरअसल, उन्होंने यह कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसों की मदद करने के लिए किया था।

naidunia_image

बता दें कि ईबे इंडिया और इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एक चैरिटी ऑक्शन आयोजित किया था। जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी शामिल हुए थे। इसमें रणबीर की कश्मीरी फेरन और अनुष्का ने जब तक है जान से अपनी शानदार लेदर जैकेट को नीलाम किया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसा जुटाया जा सके और लोगों की मदद की जा सके।

naidunia_image