• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान राम की नगरी में हुआ था Anushka Sharma का जन्म, इन बाॅलीवुड स्टार्स का है अयोध्या से नाता

अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 11:12:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jan 2024 11:12:52 AM (IST)
भगवान राम की नगरी में हुआ था Anushka Sharma का जन्म, इन बाॅलीवुड स्टार्स का है अयोध्या से नाता
stars who was born in Ayodhya

HighLights

  1. बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन के कई सितारों में इस दिन के लिए आमंत्रण मिला है।
  2. अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच गए हैं।
  3. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का खास नाता अयोध्या से है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Stars Connection With Ayodhya: सभी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। यह दिन ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा। इस दिन अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाने वाली है। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन के कई सितारों में इस दिन के लिए आमंत्रण मिला है।

रामानंद सागर की रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण यानी अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अयोध्या से खास कनेक्शन रहा है।


अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का खास नाता अयोध्या से है। वे भले ही बेंगलुरु में पली बढ़ीं हैं, लेकिन उनका जन्म अयोध्या में हुआ है। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा, अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट का हिस्सा थे। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या के मिलिट्री हॉस्पिटल में हुआ था।

naidunia_image

पूजा बत्रा

बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं पूजा बत्रा भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नाता रखती हैं। उनका जन्म 27 अक्टूबर 1975 को फैजाबाद अयोध्या में हुआ था। दरअसल, उनका जन्म आर्मी अफसर रवि बत्रा और मिस इंडिया पार्टिसिपेट नीलम बत्रा के घर हुआ था। वे 90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

naidunia_image

लावण्या त्रिपाठी

एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। लावण्या साउथ एक्ट्रेस हैं, जो कि तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। लावण्या का जन्म 15 दिसंबर, 1990 को अयोध्या में हुआ था। कुछ सालों तक अयोध्या में रहने के बाद वे अपनी फैमिली के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई थीं।

naidunia_image

अबरार अल्वी

प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम जैसी फिल्मों की कहानियां लिख चुके अबरार अल्वी का जन्म भी अयोध्या में हुआ है। अबरार अल्वी का जन्म 1 जुलाई, 1927 को अयोध्या में हुआ था। कॉलेज एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर के लिए लेखन और निर्देशन शुरू किया था।

naidunia_image

अभिषेक चौबे

फेमस डायरेक्टर अभिषेक चौबे का जन्म अयोध्या में हुआ था। उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी से को-राइटर के तौर पर अपने करियर में शुरुआत की थी। उन्होंने ओमकारा, कमीने जैसी फिल्मों में भी डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद अभिषेक ने इश्किया से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।

naidunia_image