• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arbaaz Khan Wedding: भाई अरबाज की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, भाभी जान के साथ किया ऐसा डांस

निकाह की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन फोटोज को अरबाज ने खुद शेयर किया है। साथ ही सभी को प्यार और आशीर्वाद देने के शुक्रिया कहा है...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 11:36:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Dec 2023 11:36:06 AM (IST)
Arbaaz Khan Wedding: भाई अरबाज की शादी में जमकर नाचे सलमान खान, भाभी जान के साथ किया ऐसा डांस
Arbaaz Khan Wedding

HighLights

  1. भाभी जान के साथ सलमान का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
  2. अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है।
  3. अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान बीते दिन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। अरबाज ने शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को अर्पिता खान के घर पर निकाह किया। अरबाज की निकाह सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर इस शादी की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान अपने भाई की शादी को जमकर एंजॉय करते दिख रहे हैं। अरबाज खान की उम्र 56 साल है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

सलमान ने किया खूब एंजॉय

निकाह की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन फोटोज को अरबाज खान ने खुद शेयर किया है। साथ ही सभी को प्यार और आशीर्वाद देने के शुक्रिया कहा है। अब उनके निकाह की अनसीन तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अरबाज की शादी में रवीना टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने अपनी भाई की शादी में जमकर डांस किया। सलमान ने दिल दियां गल्लां पर अपनी भाभी शूरा, अरहान और बाकी लोगों के साथ डांस किया। भाभी जान के साथ सलमान का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Star Style Story 🦋 (@starstylestory)

शादी के 19 साल बाद लिया था तलाक

बता दें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा के साथ शादी की थी। शादी के करीब 19 साल बाद कपल अलग हो गए और उन्होंने तलाक ले लिया। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम जाॅर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था। लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। जाॅर्जिया के बाद अरबाज ने शूरा को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की दोस्ती एक फिल्म के सेट पर हुई थी।