• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामायण से पहले फिल्में खूब चलीं, लेकिन सुपरस्टार नहीं बन सके Arun Govil, अब तक खोज रहे जवाब

रामायण शो से पहले अरुण गोविल बाॅलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और एक शानदार एक्टर के रूप में उभरकर आए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 09 Jun 2024 01:59:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jun 2024 03:57:30 PM (IST)
रामायण से पहले फिल्में खूब चलीं, लेकिन सुपरस्टार नहीं बन सके Arun Govil, अब तक खोज रहे जवाब
अरुण गोविल के करियर से जुड़े अनसुने किस्से।

HighLights

  1. मैगजीन में लिखा गया आने वाले कल का स्टार।
  2. रामानंद सागर की फिल्मों में भी किया था काम।
  3. दो हिट फिल्मों के बाद भी नहीं मिला स्टारडम।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Arun Govil Career Before Ramayan: रामानंद सागर के फेमस शो 'रामायण' से घर-घर में पॉपुलर होने वाले अरुण गोविल हिंदी सिनेमा में अपना काफी योगदान दे चुके हैं। रामायण शो में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। अपने शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि वो भगवान राम के रूप का पर्याय बन गए। आज भी उन्हें लोग रामायण के ‘राम’ के रूप में ही पहचानते हैं। कम लोग ही जानते होंगे कि रामायण शो से पहले अरुण गोविल बाॅलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह एक शानदार एक्टर के रूप में उभरे भी, लेकिन फिर भी फिल्मों में उन्हें वैसा स्टारडम नहीं मिला, जैसा मिलना चाहिए था।

naidunia_image

बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

राजश्री प्रोडक्शन को दिए एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने अपने हिंदी सिनेमा के सफर से जुड़ी कुछ बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक साथ तीन फिल्में मिली थीं। इन्हीं में से एक थी 'सावन को आने दो।' यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन अरुण गोविल को इसका जरा भी फायदा नहीं मिला।


naidunia_image

इतना ही नहीं, इसी के साथ रिलीज होने वाली फिल्म 'सांच को आंच नहीं' फिल्म भी काफी हिट साबित हुई थी। इन फिल्मों के म्यूजिक को भी खूब पसंद किया गया था। एक्टर ने कहा, "सावन को आने दो फिल्म से मुझे फेम मिलने लगी थी।"

naidunia_image

सुपरहिट फिल्मों के बाद भी सक्सेस नहीं

"मैगजीन में उस समय ये लिखा जा रहा था कि मैं आने वाले कल का स्टार हूं। पता नहीं शायद से मेरी किस्मत के कारण हुआ, लेकिन फिल्म हिट होने के बाद भी मुझे कोई फायदा नहीं मिला। अक्सर देखा जाता है कि एक फिल्म से लोग ओवर नाइट स्टार बन जाते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।

naidunia_image

फिल्म लोगों को खूब पसंद आई, मेरा नाम भी फिल्म के साथ जा रहा था, पर मुझे सक्सेस नहीं मिली। मैं फिल्में करता रहा। साउथ की फिल्मों में भी जहां जितेंद्र काम किया करते थे। मैंने रामानंद सागर जी की एक फिल्म 'बादल' भी की थी। इस फिल्म में मैंने मिथुन जी के साथ काम किया और इस फिल्म ने भी अच्छा परफॉर्म किया।"

naidunia_image

‘रामायण’ शो ने किया कमाल

"इसके बाद रामानंद सागर के ही टेलीविजन शो 'विक्रम और बेताल' में काम किया। इसमें मैंने विक्रम का किरदार निभाया। यह शो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आया। इसकी रोचक कहानियों में जीवन का सार होता था।"

naidunia_image