• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha 2024: दीपिका चिखलिया से लेकर शिल्पा शिंदे तक, टेलीविजन के बाद इन सितारों ने पकड़ी राजनीति की राह

टेलीविजन के और भी कई सितारे हैं, जो पॉलिटिक्स में शामिल होने जा रहे हैं। अब वे एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में कदम रख रहे हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 01:05:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 01:11:11 PM (IST)
Lok Sabha 2024: दीपिका चिखलिया से लेकर शिल्पा शिंदे तक, टेलीविजन के बाद इन सितारों ने पकड़ी राजनीति की राह
टीवी के बाद राजनीति में नजर आए ये सितारे

HighLights

  1. अरुण गोविल भी इस बार मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ते दिखाई देंगे।
  2. बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी कर ली है।
  3. दीपिका चिखलिया भी राजनीति की ओर रुख करने जा रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Lok Sabha 2024: इस साल इंडस्ट्री के कई सितारों ने राजनीति की ओर रुख किया है। कंगना रनौत समेत बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी कर ली है। रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी इस बार मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ते दिखाई देंगे। इसी तरह टेलीविजन के और भी कई सितारे हैं, जो पॉलिटिक्स में शामिल होने जा रहे हैं। अब वे एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में कदम रख रहे हैं। ऐसे भी सितारे रहे हैं, जो राजनीति के मैदान में उतरे, तो सही लेकिन उन्हें रास नहीं आई और जल्दी ही उन्होंने पॉलिटिक्स की दुनिया को अलविदा कह दिया।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण से पॉपुलर होने वाले अरुण गोविल को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। उनके द्वारा निभाए गए भगवान राम के किरदार को लोगों ने खूब सराहा। इस शो से उन्होंने डेढ़ साल तक टीवी पर काम किया। अब वे मनोरंजन की दुनिया छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वे मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मेरठ से नामांकन दाखिल किया है।


naidunia_image

दीपिका चिखलिया

अरुण गोविल के साथ रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी राजनीति की ओर रुख करने जा रही हैं। सफल एक्टिंग करियर के बाद अब वे राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। साल 1991 में वे भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बड़ौदा से लोकसभा सांसद बनी थीं।

naidunia_image

रूपा गांगुली

बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने भी टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। एक्टिंग के बाद उन्होंने साल 2015 में रूपा गांगुली ने राजनीति में कदम रख लिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। साल 2016 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मी रतन शुक्ला से हार गई थीं। इसके बाद साल 2016 में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद रूपा गांगुली को राज्यसभा सांसद बनाया गया था।

naidunia_image

स्मृति ईरानी

फेमस टीवी सीरियल सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था। यह किरदार खूब पॉपुलर हुआ था। स्मृति ईरानी की टेलीविजन जर्नी काफी दिलचस्प रही है। उसी तरह उनका राजनीतिक सफर भी शानदार रहा है। साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद स्मृति ईरानी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। फिलहाल वे मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले वे 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा सांसद रही हैं।

naidunia_image

अर्शी खान

बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान टीवी की दुनिया से काफी फेमस हुई हैं। उन्हें इस शो से अच्छी खासी पहचान मिल गई। अर्शी खान ने साल 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

naidunia_image

शिल्पा शिंदे

'भाबी जी घर पर हैं' शो की लीड एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। टेलीविजन में सफल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। जब शिल्पा राजनीति में आईं, तो उन्होंने चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही राजनीति से दूरी बना ली।

naidunia_image