• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: नेशनल टेलीविजन पर रोमांस करते दिखे अभिषेक और खानजादी, ईशा ने दिए ऐसे रिएक्शन

ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री से काफी हंगामा हुआ है। इसके बाद से ही अभिषेक ने ईशा से दूरी बनाना शुरू कर दी। लेकिन अब वे खानजादी के स...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 01 Nov 2023 01:36:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Nov 2023 01:36:18 PM (IST)
Bigg Boss 17: नेशनल टेलीविजन पर रोमांस करते दिखे अभिषेक और खानजादी, ईशा ने दिए ऐसे रिएक्शन
bigg boss 17

HighLights

  1. अभिषेक सबके सामने खानजादी के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।
  2. अभिषेक ने ईशा से दूरी बनाना शुरू कर दी।
  3. अभिषेक खानजादी के पीछे-पीछे घूमते नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक बिग बॉस में कोई भी टास्क नहीं हुआ है, लेकिन उसके बाद भी कंटेस्टेंट्स आपस में भीड़ते नजर आ चुके हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच की बहस और ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार के रिश्ते की उलझन दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही है। जहां शो में समर्थ की एंट्री होने से ईशा उनकी ओर हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक कुमार, खानजादी के साथ करीबियां बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो का नया वीडियो रिलीज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खानजादी से इश्क फरमाते दिखे अभिषेक

सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक सबके सामने नेशनल टेलीविजन पर खानजादी के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री से काफी हंगामा हुआ है। इसके बाद से ही अभिषेक ने ईशा से दूरी बनाना शुरू कर दी। लेकिन अब वे खानजादी के साथ नजदीकियां बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कलर्स ने आज के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक मोहल्ले की छत पर चढ़कर खानजादी से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यूजर्स ने कहा- "ईशा हुई जैलेस"

इतना ही नहीं बिग बाॅस 17 में अभिषेक ये भी कहते हैं कि तुम मुझे अचानक से सुंदर लगने लगी हो। अभिषेक ने खानजादी को मनाने के लिए उठक-बैठक भी लगाई। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा गलती हो तो गाल पर बस किस कर देना। इस वीडियो में अभिषेक सबके सामने खानजादी के पीछे-पीछे घूमते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर सभी घरवाले भी काफी खुश हो रहे हैं। लेकिन ईशा ये सब देखकर अपना सिर नीचे कर लेती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के इस बिहेवियर को जैलेसी बता रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ईशा को जलन हो रही है।" एक और यूजर ने लिखा, "खानजादी और अभिषेक को एक साथ देखकर काफी अच्छा लग रहा है।" एक अन्य ने लिखा, "अभिषेक ने तो ईशा के साथ वही किया, ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी।"